10 मीटर एयर राइफल की वर्ल्ड चैंपियन शूटर अपूर्वी चंदेला मन को शांत रखने के लिए जरूरी मानती हैं योग और मेडिटेशन
10 मीटर एयर राइफल की वर्ल्ड चैंपियन शूटर अपूर्वी चंदेला मन को शांत रखने के लिए मेंटल ट्रेनिंग, योग और मेडिटेशन को जरूरी मानती हैं। वे कहती हैं जिस तरह रोज पूजा-पाठ करते हैं, उसी तरह से ये हेल्दी हैबिट्सजीवन का हिस्सा होनी चाहिए। अपूर्वी का मानना है कि टूर्नामेंट होना बहुत-बहुत जरूरी है। इससे खिलाड़ियों का मोटिवेशन बढ़ता है। दुनिया की नंबर-1 राइफल शूटर रह चुकी अपूर्वी टोक्यो ओलिंपिक के लिए कोटा दिला चुकी हैं। कोविड-19, लॉकडाउन और टोक्यो ओलिंपिक को लेकर उनसे बातचीत के अंश... 1. लॉकडाउन के दौरान आपने घर में ही प्रैक्टिस की। मैच प्रैक्टिस नहीं होने से कितना फर्क पड़ता है? काफी शूटर अपने शहर की शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस के लिए जाने लगे हैं। यह अच्छी बात है। जहां तक प्रैक्टिस न कर पाने की बात है तो मैच, टूर्नामेंट, कॉम्पिटीशन बहुत-बहुत जरूरी है। यहां तक कि फ्रेंडली मैच भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। खिलाड़ी उन्हीं के अनुसार तैयारी करते हैं। इससे उनका मोटिवेशन भी बढ़ता है। 2. ओलिंपिक के आयोजन पर संशय की स्थिति है। कितना मुश्किल समय है? यह समय खिलाड़ियोंके लिए कठिन है। ऐसे में सकारात्मक रहना ब...