Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:16PM

वेस्ट मटेरियल से कपल ने बनाया अपने सपनों का घर, टायर, ड्रिंक्स केन और बॉटल्स से इसे बनाने में लगे सात साल

Image
अक्सरहम वेस्ट मटेरियल फेंक देते हैं या जल्द से जल्द उससे छुटकारा पा लेते हैं। लेकिनस्पेन के एक कपल लॉरा डेविस और डेव बुनान ने वेस्ट मटेरियल से खुद के सपनों का सुंदर घर बनाया है। इसका नाम रखा है अर्थशिप। अपना 58वां जन्मदिन डेव ने इसी घर में मनाया। इसे बनाने में उन्होंने पुराने टायर, ड्रिंक्स की खाली केन्स और बॉटल्स का इस्तेमाल किया है। इस खूबसूरत घर को देखकर हर किसी के मन में यहां रहने की इच्छा जाग्रत हो जाएगी। यह प्रकृति के और पास होने का एहसास दिलाता है। ब्रिटेन से स्पेन चले गए यह प्यारा ब्रिटिश कपल 2002 में स्पेन चला गया था। वहां अलमेरिया प्रांत के छोटे से शहर एनदालुसिया में एक पुराना घर खरीदा। फिर इसी घर को नए सिरे से बनाने का विचार उनके मन में आया। वेस्ट से सस्ती प्रॉपर्टी बनाने का आइडिया इन्हें इंटनेट पर मिला। घर बनाने के पहले दोनों ने अर्थशिप की बुक्स का पूरा सेट खरीदा और पढ़ने के बाद तय किया कि यह कुछ ऐसा है जो सबसे अलग है। फिर तय किया कि दोनों मिलकर घर बनाएंगे और इसे बनाने मेंकिसी की मदद नहीं लेंगे। स्थानीय प्लानर से बात की, सरकार से इजाजत ली, इनसब कामोंमें एक वर्ष बीत गया...