Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:25PM

28 कैंसर पेशेंट बच्चों का सहारा बनीं गीता श्रीधर, दिन-रात इनकी सेवा में समर्पित होकर कहलाईं ''गीतू मां''

Image
चेन्नई की रहने वाली गीता श्रीधर शादी के बाद मुंबई शिफ्ट हो गईं। मुंबई में उन्होंने एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। इसी दौरान उनका काफी समय अपने बीमार पिता की देखभाल में बीता। लंबी बीमारी के बाद जब गीता के पिता इस दुनिया में नहीं रहे तो उन्होंने लोगों की मदद करने का फैसला किया। वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हर हाल में आगे रहती हैं। अपने काम की शुरुआत के दिनों में वह एक डॉक्टर से मिलीं जो उन्हें पुणे के एक अनाथ आश्रम में ले गए। इस आश्रम के अधिकांश बच्चों की उम्र 2 से 5 साल थी जो कैंसर से जूझ रहे थे। इन बच्चों को अच्छे इलाज के साथ ही पूरी देखभाल की भी जरूरत थी। गीता को लगा कि इन बच्चों की आर्थिक मदद से ज्यादा जरूरी इनके साथ रहना भी है ताकि इनकी सही देखभाल की जा सके। गीता इस आश्रम के 28 कैंसर पेशेंट को अपने साथ मुंबई ले गईं। गीता के पास मुंबई में अपने घर के अलावा भी एक फ्लैट था। इसी फ्लैट में उन्होंने बच्चों को रखा। इन बच्चों की कीमो थैरेपी चल रही थी और दवाओं का हेवी डोज दिया जा रहा था। इन बच्चों की देखभाल में गीता ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। गीता के पति हर हाल में उनके साथ ...

लॉकडाउन के बाद चार दीवारी में बंद रहे आपके रिश्ते सुधारेंगी ये 4 बातें, इन पर करें अमल

Image
इस लॉकडाउन के दौरान संबंधों की अग्नि परीक्षा और उसमें खरा उतरना न केवल चुनौतीपूर्ण रहा, बल्कि संबंधों को बेहतर तरीके से जोड़े रखना भी महत्वपूर्ण हो गया। इन रिश्तों के विज्ञान को एक मॉडल से समझा जा सकता है, जिसे अतिसंवेदनशील तनाव अनुकूल मॉडल कहा जाता है। इस मॉडल के तीन महत्वपूर्ण कारक हैं अतिसंवेदनशीलता, तनाव और अनुकूलन। इस मॉडल के साथ जानिए वह बातें जो लॉकडाउन में चार दीवारी में बंद रहे आपके रिश्ते सुधारने में मदद कर सकती हैं। 1. समय का सामंजस्य परिवार और खुद को देखने के लिए पर्याप्त समय दें। लॉकडाउन में आपने घर के काम मिलकर निपटाएं हैं तो इसी क्रम को आगे भी जारी रखने की कोशिश करें। इससे काम का तनाव भी नहीं रहेगा और आपके संबंधों में मजबूती व मिठास भी आएगी। 2. रचनात्मक होना यह समय रचनात्मक होने का अच्छा मौका दे रहा है, खासकर यदि आप अपने परिवारजन के साथ नहीं रह रहे हैं तो उन्हें फूल, भोजन और विचारशील पत्र/मैसेज/वीडियो कॉल भेजें और आश्चर्यचकित करें। वह इस व्यवहार से खुश होते नजर आएंगे। 3. खुद को खुश रखना जरूरी खुशी की महत्ता को बनाए रखना जरूरी है। इसमें स्वयं और परिवार की खुशी शा...