हॉन्गकॉन्ग के एक रेस्टोरेंट में दिव्यांगों को दी जा रही खाना बनाने की ट्रेनिंग, कुकिंग से लेकर सर्विंग का काम कर रहे ये लोग
हॉन्गकॉन्ग के एक रेस्टोरेंट में गर्मागर्म लस्का से लेकर शिफॉन केक की टेस्टी स्लाइस का आनंद लिया जा सकता है। इस रेस्टोरेंट का नाम 'डिग्निटी किचन' है जिसे एक सोशल इंटरप्राइज कहा जा सकता है। यहां के अधिकांश स्टाफ मेंबर शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। इस रेस्टोरेंट में इन सभी लोगों को खाना पकाने के साथ ही इसे कस्टमर के सामने सर्व करने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस रेस्टोरेंट के संस्थापक कोह सेंग चुन का कहना है कि दिव्यांगों की मदद की जाना जरूरी है क्योंकि ये भी समाज का खास हिस्सा हैं। 61 साल के इस आंत्रप्रेन्योर ने जनवरी में अपने रेस्टोरेंट को लॉन्च किया था। वे कहते हैं - '' इन लोगों को हमारी मदद की जरूरत है। अगर हम इन्हें नौकरी देंगे तो ही ये गरीबी के अंधेरे से निकल पाएंगे''। डिग्निटी किचन के माध्यम से दिव्यांगों की दी जा रही ट्रेनिंग का मकसद ये भी है कि अगर इन लोगों को सही ट्रेनिंग मिलेगी तो ये अपनी ही तरह के अन्य लोगों को भी यह काम सीखा सकेंगे। कोह ने सबसे पहले इस तरह के रेस्टोरेंट की शुरुआत सिंगापुर में की थी। उसके बाद उन्होंने हॉन्गकॉन्ग में अपनी ब्रां...