Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:18PM

तिरूवनंतपुरम में कोरोना पॉजिटिव गोपिका ने एंबुलेंस में बैठकर दी पीएससी एग्जाम, शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की इस महिला की तारीफ

Image
इस साल महामारी की वजह से ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने सिविल सर्विसेस एग्जाम जैसी करिअर में विशेष स्थान रखने वाली परीक्षा भी नहीं दी। इनमें से कई स्टूडेंट्स वे थे जो कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से एग्जाम का हिस्सा नहीं बन पाए तो कई ने कोरोना इंफेक्शन के डर से एग्जाम हॉल तक जाना उचित नहीं समझा।इन हालातों के बीच केरल में तिरूवनंतपुरम की एक महिला गोपिका गोपन ने पीएससी एग्जाम एंबुलेंस में बैठकर दी। दरअसल गोपिका इस एग्जाम के जरिये असिस्टेंट प्रोफेसर की जॉब पाना चाहती हैं। एग्जाम के पहले जब उन्हें अपने कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला तो भी उन्होंने हार नहीं मानी और एंबुलेंस में बैठकर ही एग्जाम देने का फैसला किया। गोपिका ने बताया कि ''जब हम एग्जाम में लिखना शुरू करते हैं तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि एग्जाम हॉल में बैठे हैं या एंबुलेंस में। उस वक्त सिर्फ एग्जाम में पास होने पर ध्यान होता है''। इस महिला के जोश को तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सराहा और ट्विटर पर उनकी तारीफ की। ये भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग:अमेरिका के टेक्सास में स्टूडेंट्स की फे...

फातिमा असला को मेडिकल एजुकेशन के लिए अनफिट माना गया लेकिन हार नहीं मानी, आज ये मेडिकल स्टूडेंट हैं, हौसलों के दम पर सपने पूरे कर रही हैं

Image
फातिमा असला देश और दुनिया की उन हजारों लड़कियों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो शारीरिक विषमताओं के बाद भी जिंदगी की परेशानियों से जूझते हुए हर हाल में आगे बढ़ रही हैं। इस लड़की के चेहरे की मुस्कान देखकर इसकी तकलीफों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। असला की किताब, 'नीलवु पोल चिरिकुन्ना पेनकुट्टी' (एक धुंधली मुस्कान वाली लड़की) जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फातिमा के माता-पिता को इस बच्ची की हड्डियों से जुड़ी बीमारी 'ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा' के बारे में डॉक्टरों से तब बताया जब वह महज तीन दिन की थीं। जैसे-जैसे वह बड़ी हुई, उन्हें व्हील चेयर की जरूरत पड़ने लगी। वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती थीं ताकि अपनी ही तरह अन्य दिव्यांगों की मदद कर सकें लेकिन मेडिकल बोर्ड ने उन्हें मेडिकल की पढ़ाई के लिए अनफिट करार दिया। फिलहाल वे बीएचएमएस में फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं और अपने सारे सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। फातिमा को आगे बढ़ाने में उनके माता-पिता और भाई ने बहुत मदद की। उनकी मां अमीना रोज अपनी बेटी को कोजिकोड, पुनुर के सरकारी स्कुल में लेकर जाती थीं। फातिमा ने 10 वी कक्ष...

उल्टे क्रम में एक मिनट के अंदर 56 स्पेलिंग बोलकर पाम ओनेन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शहर का नाम रोशन करने के लिए की इतनी मेहनत

Image
आपने अपने बचपन में उल्टे क्रम में इंग्लिश बोलने वाले कई खेल खेले होंगे। आप खेल-खेल में एक या दो स्पेलिंग को कोशिश करके उल्टे क्रम में बोल सकते हैं। लेकिन जब इसी तरह की स्पेलिंग के आपको 56 शब्द बोलने पड़े तो यह काम यकीनन आसान नहीं होगा। अगर आप कुछ वीडियोज देखकर भी उल्टे क्रम में स्पेलिंग बोलना चाहें तो आपको अच्छी खासी मेहनत करना पड़ेगी। इस तरह ये काम चुनौतीपूर्ण होगा। चुनौती से भरे इस काम को पूरा कर दिखाया है अमेरिका की पाम ओनेन ने। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के यू ट्यूब चैनल ने अमेरिका की पोम ओनेन की एक दिल जीतने वाली परफॉर्मेंस का वीडियो शो किया है। ओनेन को ''मोस्ट वर्ड्स स्पेल्ड बैकवर्ड्स इन वन मिनिट'' के ऑफिशियल टाइटल से सम्मानित किया गया है। इस वीडियो में ये दिखाया गया है कि ओनेन एक के बाद एक कितनी तेजी से उल्टे क्रम में स्पेलिंग बोल रही है। इस दौरान उनकी स्पीड तारीफ के काबिल है। इस वीडियो को शेयर करने तक इसे 40,000 व्यूज मिल चुके थे। इसके बाद भी काउंटिंग चल रही थी। लोग पोम के वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों को ये देखकर आश्चर्य हो रहा है कि प...