Posts

Showing posts with the label 1733 September 13

अपनी गलतियों को स्वीकार कर उनसे सीखना शुरू कीजिए, समय से सबक लेकर अपने भविष्य को बनाइये बेहतर

Image
हम सबके चंद साझे शिक्षक हैं। इनकी कक्षा में जो ध्यान लगाकर पढ़ ले, उसके तजुर्बे दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। कभी समय रहते संभलने का सबक़ मिलता है तो कभी कुछ कर गुज़रने के बाद का अनुभव कोई नया पाठ पढ़ाता है। कभी अपनों का व्यवहार कोई सीख दे जाता है तो कभी परायों का बर्ताव हमारा सबक़ बनता है। इन बातों और हालात को भी शिक्षक ही समझिए जो आपको बहुत कुछ सिखाते, समझाते और तराशते हैं। ताउम्र चलने वाली इस क्लास का हर पाठ, अनुभव और एहसासों की पोटली भरता जाता है। ग़लतियों से लीजिए सीख कहते हैं कि ख़ुद की ग़लतियां जीवन में सबसे बड़ी शिक्षक होती हैं। यूं भी ग़लतियां करना सीखने के सफ़र का ही एक हिस्सा है। अपनी भूल से मिला सबक़ अनुभव और संभलने की सीख साथ लाता है। आमतौर पर हम अपनी ग़लतियां स्वीकार नहीं कर पाते। लेकिन इस स्वीकार्यता के बिना कोई सीख भी नहीं मिल सकती। जबकि कामयाब और सजग इंसान की पहचान यही है कि वो समय-समय पर अपनी ग़लतियों से शिक्षा ले और उन्हें आगे कभी न दुहराए, ताकि ऐसी ग़लतियां अनुभव बन सदा के लिए आपको सतर्क और समझदार बना दें। प्रकृति की कक्षा में पढ़ाई प्रकृति हर दिन एक परीक्षा द...

कमरे को नया अंदाज देना चाहते हैं तो खूबसूरत बेंच से सजाएं, छोटे मोढ़े और चौकियां रखकर दे सकते हैं ट्रेडिशनल लुक

Image
फर्नीचर महज़ उपयोग की चीज नहीं होती बल्कि ये कमरे के रूप को संवारते हैं और उसे एक पहचान देते हैं। इस पहचान से आपकी रुचि और रहन-सहन उजागर हो जाता है। इसलिए फर्नीचर प्रबंधन बेहद अहम पहलू है, इसका ध्यान रखें। फर्नीचर का चुना जाना अपने आप में केवल सौंदर्य या सुविधा बोध का विषय नहीं है। इसमें नाप-तौल के अलावा सापेक्षता के सिद्धांत का भी दख़ल है। किस कमरे में कितनी ऊंचाई वाला, किस अन्य फर्नीचर का साथ देने में सक्षम, किस वस्तु का बना हुआ और किस तरह की सजावट वाला फर्नीचर इस्तेमाल करना है, ये बुनियादी बातें हैं। फिलहाल उपलब्ध सामान को ही दोबारा जमाकर देखिए। कमरे का मुआयना सबसे पहली और ज़रूरी बात, अपने कमरे को ग़ौर से देखें। उसका आकार, दीवारों की लंबाई, चौड़ाई, उसमें कौन-सा सामान रखना ज़रूरी है, किसे हटाया जा सकता है। ये सब पहले जांच लें। खिड़कियों की संख्या, उनकी ऊंचाई, दरवाज़े की स्थिति आदि भी देखें। उसके बाद ही दोबारा से व्यवस्थित करने के बारे में सोचें। फोकल पॉइंट चुनें इसके इर्द-गिर्द ही सबकुछ तय होगा। यह फोकल पॉइंट ज़रूरी नहीं कि कोई फर्नीचर पीस ही हो। यह कोई खिड़की हो सकती है। इसको ध्यान म...

लॉकडाउन के मुश्किल दौर में कैंसर से जंग लड़ी; उन्होंने यह दिखा दिया कि हौसला हो तो मुश्किल हालातों से भी जीता जा सकता है

Image
31 साल की ऊर्जा अपने पति निकुंज के साथ मुंबई में रहती हैं। उनके परिवार में कभी किसी को कैंसर नहीं हुआ। इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी बड़ी बीमारी उन्हें भी हो सकती है। लॉकडाउन का वक्त उन पर कुछ इस तरह से भारी हुआ, जिसका अंदाजा खुद उन्हें भी नहीं था। ऊर्जा ने 30 मार्च से अपना कैंसर ट्रीटमेंट शुरू किया था। उन्हें 14 अगस्त के दिन डॉक्टर ने कैंसर फ्री बताया। ऊर्जा ने कैंसर से किस तरह जंग जीती और किन तकलीफों का सामना किया, वे अपनी आपबीती को शब्दों के माध्यम से कुछ इस तरह बयां कर रही हैं: मैं वह वक्त नहीं भूल सकती, जब कैंसर की शुरुआत हुई थी। मुझे खाना निगलने और चबाने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए मैंने मुंबई में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट वेदांत कारवीर को दिखाया। उन्होंने मुझे एंडोस्कोपी कराने की सलाह दी। एंडोस्कोपी करने के दौरान उसकी नली मेरे गले में नहीं जा रही थी। तभी मुझे ये बताया गया कि मेरे गले में गांठ है। रेडिएशन के कारण ऊर्जा के गले की स्किन अंदर तक डैमेज हो गई। तब डॉक्टर ने मुझे सीटी स्कैन और खून की जांच कराने की सलाह दी। उन्हीं रिपोर्ट के आधार पर मुझे तत्काल परेल स्थित ग्लो...