Posts

Showing posts with the label 1733 July 01

नासा ने बनाया संक्रमण रोकने वाला नेकलेस 'पल्स', हाथ को चेहरे के पास पहुंचते ही यह वाइब्रेट होकर अलर्ट करेगा

Image
अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने खास तरह का नेकलेस तैयार किया है जो हाथों को चेहरे के पास आने पर वाइब्रेट होता है। नासा ने इसका नाम पल्स दिया है। नेकलेस के 12 इंच के दायरे में कोई मूवमेंट करने वाली चीज आने पर यह वाइब्रेट होता है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथों से मुंह, आंख और नाक को न छूने सलाह दी जा रही है ताकि वायरस शरीर में न पहुंच सके। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह नेकलेस तैयार किया है। कम कीमत में उपलब्ध होगा नेकलेस तैयार करने वाली नासा की जेट प्रोपल्शन लैब के मुताबिक, जब तक कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं मिल जाती तब तक 'पल्स'को रोजमर्रा जीवन में शामिल किया जा सकता है क्योंकि हमें धीरे-धीरे अपने वर्कप्लस पर लौटना है। यह काफी कम कीमत में तैयार किया गया है, जिसे लोग आसानी अफोर्ड कर सकेंगे और पहनने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। पल्स संक्रमण से बचाकर आपको स्वस्थ रखेगा। नेकलेस में सिक्के की आकार की डिवाइस है जिसमें मौजूद सेंसर अलर्ट करेंगे। सिक्के आकार की डिवाइस अलर्ट करती है नेकलेस में सिक्के के आकार की डिवाइस लगी है जो गर्दन के...

रांची की कृतिका पांडे ने जीता कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज, इसी साल यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुएट्स से ग्रेजुएट हुईं ये होनहार

Image
झारखंड के रांची की कृतिका पांडे को एशिया रीजन के लिए कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार एशिया, पेसिफिक, अफ्रीका, कनाडा, यूरोप, और कैरेबियन के पांच रीजन के विजेताओं दिया जाता है। 29 वर्षीय कृतिका को यह सम्मान 'द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स' स्टोरी के लिए मिला है।यह दो युवाओं की कहानी है जो समाज की सदियों पुरानी बंदिशों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ फाउंडेशन ने कृतिका को एक ऑनलाइन सेरेमनी के तहत ये अवार्ड दिया। सपने सच करने में मदद करेगा कृतिका ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुएट्स से फाइन आर्ट्स फॉर पोएट एंड राइटर्स में इसी साल ग्रेजुएशन किया है। वे मानती हैं कि उन्हें मिला ये सम्मान अन्य लड़कियों के सपने सच करने में मदद करेगा। अब लोग उनके काम पर ज्यादा भरोसा करने लगेंगे। कहानियों नेलिखने के लिए प्रेरित किया अपने लेखन के बारे में बात करते हुए कृतिका कहती हैं कि पिछले कई वर्षों से वह कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज की विजेता कहानियां पढ़ रही थीं। इनकहानियों ने उन्हें लिखने के लिए प्रेरित किया। कई प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके हैं इससे पहले...

भारत की 5 महिला डॉक्टर की कहानी जिन्होंने जमीनी स्तर पर हेल्थ केयर सेक्टर को नई ऊंचाइयां दी, मेडिकल सेवाओं के लिए अब तक मिल चुके हैं कई सम्मान

Image
पिछले कुछ महीनों के दौरान कोरोना से जंग जीतने में देश के डॉक्टर्स द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सालों से कई महिला डॉक्टर अपने काम से महिलाओं की दशा सुधार रही हैं। इनके खास योगदान के लिए भारत सरकार ने इन्हें कई पुरुस्कारों से सम्मानित भी किया है। डॉक्टर्स डे पर हम बात कर कर रहे हैं भारत की पांच डॉक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपनी मेहनत से मेडिकल क्षेत्र में खास मुकाम हासिल किया। डॉ. तरू जिंदल पिता भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेण्टर में वैज्ञानिक थे. 2013 में उन्होंने मुंबई में जाने माने लोकमान्य तिलक मेडिकल कॉलेज और सायन हॉस्पिटल से ऑब्सटेरिक्स और गाइनेयोकोलोजी में MD की डिग्री ली. MD के बाद इनके पास बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों में नौकरी के विकल्प थे लेकिन डॉ. तरु जिंदल ने “केयर इंडिया” और “डॉक्टर्स फॉर यू” के जरिये बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारे लाने के लिए मोतिहारी, चम्पारण आने का निर्णय लिया. 2017 में मोतिहारी जिला अस्पताल को भारत सरकार द्वारा ‘कायाकल्प अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया। तरू ने बिहार के मसारी में भी हेल्थ केयर सेंटर की शुरूआत की लेकिन ब्रेन ट्यूमर होने की वजह...