Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:15PM

फाइव स्टार होटल का शेफ नौकरी जाने के बाद सड़क किनारे बेच रहा बिरयानी, सोशल मीडिया पर उनके जज्बे की हो रही तारीफ

Image
कोरोना के चलते ऐसे कई लोग हैं जिनकी नौकरी चली गई। इन सभी लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल साबित हुआ है। इनमें से कई लोग आज भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर आजीविका चलाई है। इन्हीं लोगों में अक्षय पारकर का नाम भी शामिल है जो मुंबई में रहने वाले एक शेफ हैं। महामारी से पहले वे एक इंटरनेशनल लग्जरी क्रूज और फाइव व सेवन स्टोर होटल्स में शेफ की नौकरी करते थे। महामारी के चलते उनकी 8 साल पुरानी नौकरी छूट गई। ऐसे वक्त में अक्षय ने हार मानने के बजाय रोड़ साइड स्टॉल की शुरुआत की और पांच सितारा होटल की क्वालिटी वाली बिरयानी बेचने लगे। अक्षय की दिल जीतने वाली कहानी के बारे में लोगों को उस वक्त पता चला जब एक फेसबुक पेज 'बीइंग मालवानी' पर उनकी कहानी बयां की गई। अक्षय के इस फूड स्टॉल का नाम 'पारकर बिरयानी हाउस' है जो मुंबई में दादर के पास शिवाजी मंदिर के सामने है। इस व्यक्ति ने अपने मेनू में बिरयानी की तीन वैरायटी को शामिल किया जिसमें वेज, अंडा और चिकन बिरयानी शामिल हैं। उनकी हाफ प्लेट बिरयानी की कीमत 65 रुप...

अमेरिका की जेसी ने 841 किमी की स्पीड से दौड़ाई थी रेसिंग कार, हादसे में मौत के 10 माह बाद अब मिला सम्मान

Image
अमेरिका की चर्चित जेट कार रेसर जेसी कॉम्ब्स को मरणोपरांत दुनिया में सबसे तेज स्पीड से कार चलाने के रिकॉर्ड से नवाजा गया है। जेसी की मौत 27 अगस्त 2019 को ओरेगॉन के अल्वर्ड डेजर्ट में लैंड-स्पीड रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश के दौरान हुई थी। इस दौरान उनकी जेट पॉवर्ड कार ने 841 किमी प्रति घंटे की स्पीड को पार कर लिया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने गुरुवार को इस रिकॉर्ड को अधिकारिक रूप से शामिल करने की घोषणा की। 39 साल की जेसी ने 40 साल पहले अल्वर्ड केमरुस्थल में अपनी हमवतन किटी ओ नील के बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। किटी ने अपनी तीन पहियों वाली जेट कार से 1976 में 823 किमी प्रति घंटे की स्पीड का रिकॉर्ड बनाया था। जेसी जीत ही गई जेसी के रेसिंग पार्टनर रह चुके टैरी मैडेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावुक पोस्ट में इस रिकॉर्ड की पुष्टि करते हुए कहा- ‘आखिरकार जेसी जीत ही गई, जिसके लिए उसने अपनी जान दी। कोई भी रिकॉर्ड उसके जज्बे से बड़ा नहीं हो सकता। यह ऐसा लक्ष्य था जिसे वह हमेशा पाना चाहती थी। मुझे मेरी साथी पर गर्व है।’ हमारे प्रयास का यह अंतिम अवसर था वह सुबह अलार्म बजने के साथ ही उठते हुए ब...