बारिश के इस मौसम में बच्चों के लिए बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता, इसे गार्निश करने के लिए मिक्स्ड हर्ब्स का इस्तेमाल करें
नाश्ते में विदेशी ज़ायके का लुत्फ़ लेने के लिए सफ़ेद सॉस में बना वाइट सॉस पास्ता आसान विकल्प है। सुविधाजनक बात है कि इसे बनाने के लिए कोई भी पसंदीदा पास्ता चुना जा सकता है। ये झटपट तैयार हो जाता है, इसलिए जब चाहे इसे बना सकते हैं। सफ़ेद सॉस में बना स्वाद भरा पास्ता पसंद बहुत आता है, लेकिन अमूमन इसे बाहर से ही मंगवाना पड़ता है, जो फिलहाल मुश्किल है। निराश न होइए, इसे बनाना इतना भी कठिन नहीं है कि बाहरी स्रोत पर निर्भर रहना पड़े। सामग्रियां वही हैं जो आपकी रसोई में मौजूद हैं। हां, लज़ीज़ और बहुत सारी सफ़ेद ग्रेवी बनाने के लिए चीज़ की आवश्यकता होगी। तो चलिए वाइट सॉस पास्ता बनाते हैं। पहले पास्ता उबालें बर्तन में उबलते हुए पानी में 1 कप (चाय का कप) कोई भी पास्ता उबालें। इसे उबालते वक़्त पानी में 1 चुटकी नमक और 1 छोटा चम्मच तेल मिलाएं ताकि पास्ता आपस में चिपकें नहीं। जब ये उबलकर मुलायम हो जाए तो इन्हें छलनी में डालकर पानी निथार लें। पास्ता को ज़्यादा नहीं, सिर्फ़ 5-8 मिनट तक उबालना है। अब पास्ता को एक बार ठंडे पानी से धोकर निथार लें। ऐसे बनाएं पास्ता अब 1 बड़ा चम्मच तेल या मक्खन पैन में गर्म करें।...