Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:33PM

मेहमान घर के बाहर आए, कार से भी नहीं उतरे और बधाई देकर चले गए ताकि हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Image
पिछले दिनों दुबई में एक भारतीय दंपति की अनोखी शादी हुई। केरल के मुहम्मद जजेम और अलमास अहमद ने पहले निकाह किया और फिर वे अपने घर के बाहर फूलों के आर्च के नीचे खड़े हो गए। ऐसे परिजन और दोस्त जो निकाह का हिस्सा नहीं बन सके थे, उनके लिए घर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग वाला रिसेप्शन रखा गया। इसके तहत उनके दोस्त और करीबी घर के बाहर दो मिनट के लिए अपनी कार रोकते, उन्हें बधाई देते और कुछ तस्वीरें क्लिक करके चले जाते थे। खलीज टाइम्स के मुताबिक, जजेम ने बताया कि नियम आसान थे और हमने एक वीडियो आमंत्रण के जरिए सारे मेहमानों को इसके बारे में बताया था। हमने उनसे कहा कि वे कार से न उतरें, ताकि ट्रैफिक न रुके। जजेम एमिरेट्स एयरलाइंस में एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। अलमास मेडिकल में फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं। अलमास ने बताया कि हमारा निकाह 12 बजे हुए और रिसेप्शन 4 से 6 बजे तक रखा गया। अलमास के पापा और भाई ने शादी के सारे इंतजाम किए। उन्हें इस बात की खुशी है कि शादी में आए सारे मेहमानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया। यह भी पढ़ें : दिवाली के खास डेजर्ट्स:शेफ रेणू दलाल बता रही हैं दीपावली की खास डिश...

90 वर्षीय हमाको मोरी को कहते हैं गेमर ग्रैंडमां, रोज 3 घंटे गेम खेलकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Image
जापान की 90 वर्षीय हमाको मोरी की उंगलियां गेमिंग कंसोल पर फुर्ती से चलती हैं। अपना गेम खत्म करने से पहले वह कुर्सी से उठती नहीं हैं, फिर चाहे रात के दो ही क्यों न बज जाएं। रोज़ाना 3 से 4 घंटे वीडियो गेम खेलने वाली मोरी का नाम ‘ओल्डेस्ट गेमिंग यूट्यूबर’ के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। ऐसे शुरू किया वीडियो गेम न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मोरी ने बताया कि 1981 में बच्चों को वीडियो गेम खेलते हुए देखकर उनकी इसमें रुचि जागी। उस वक्त उन्होंने प्लास्टिक की कैसेट वाला वीडियो गेम खेलना शुरू किया था। उनकी पसंदीदा वीडियो गेम सीरीज पिछले 40 साल में उन्होंने अपने जमाने के सबसे चर्चित वीडियो गेम रहे ‘सुपर मारियो ब्रदर्स, ड्रैगन क्वेस्ट, फाइनल फैंटेसी, कॉल ऑफ ड्यूटी’ के साथ घंटों बिताए हैं। अभी प्लेस्टेशन 4 पर गेमिंग करने वाली दादी की पसंदीदा वीडियो गेम सीरीज़ ‘ग्रांड थैफ्ट ऑटो’ है। हर दिन नया लगता है उन्होंने हाल ही में अपना 90वां बर्थडेमनाया है। वह कहती हैं कि वीडियो गेम खेलने की उत्सुकता के कारण उन्हें हर दिन नया लगता है। गेम के कारण अगले दिन का इंतजार रहता है। फिलहाल उन्...