रांची के पास दाहू गांव में जीतन देवी बांस से कई आकर्षक वस्तुएं बनाती हैं। उन्होंने अन्य महिला कारीगरों को भी ये काम करने की प्रेरणा दी है। इस गांव में लोगों को रोजगार के नए अवसर देने में जीतन देवी का अहम योगदान है। फिलहाल वे झारखंड सरकार से नई मशीनों की मांग कर रही हैं ताकि वे ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट्स बना सकें। जीतन के साथ लगभग 30 महिलाएं काम कर रही हैं। वे अन्य गांवों में जाकर भी महिलाओं को बांस से अलग-अलग चीजें बनाना सिखाती हैं। जीतन देवी मानती हैं कि बांस से बने प्रोडक्ट ही उनकी परंपरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महामारी के बीच भी हमारे उत्पादों को छठ पूजा और शादियों में बेचा गया। हम इन चीजों को बाजार में बेचने के लिए अपने प्रोडक्ट्स का स्टॉक बनाए रखते हैं। जीतन देवी ने बताया कि लॉकडाउन में और उसके बाद भी बांस से बने प्रोडक्ट की मांग कम हो गई थी। ऐसे वक्त में उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर ये चीजें बनाई। उन्होंने राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के तहत ट्रेनिंग भी ली है। जीतन देवी ने ओडिशा में रहते हुए सात साल तक बांस से प्रोडक्ट बनाने का काम सीखा। उन्हें इस ट्रेनिंग के दौरान...