Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:24PM

दुनिया की सबसे अकेली महिला हैं 76 वर्षीय अगाफाया लाइकोवा, अब उनके लिए रूसी बिलेनियर बना रहे आलीशान घर

Image
रूस के साइबेरिया इलाके में रहने वाली 76 साल की अगाफाया लाइकोवा को दुनिया की सबसे अकेली महिला होने का खिलाब हासिल है। अगाफाया साइबेरिया के एक ऐसे इलाके में रहती हैं जहां से 100 मील के दायरे में कोई इंसान नहीं रहता। अब अगाफाया की मदद के लिए रूस के बिलेनियर एल्युमिनियम टाइकून ओलेगा देरीपास्का आगे आए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अगाफाया के लिए एक आलीशान घर बनवाएंगे। वहीं स्थानीय प्रशासन भी अब अगाफाया की बढ़ती उम्र के चलते चिंतित है। वहां के लोकल ऑफिस एलेक्जेंडर ने बताया कि अगाफाया घर नहीं छोड़ना चाहती इसलिए उनकी देखलाल के लिए एक नर्स रखने पर भी विचार किया जा रहा है। वे जिस इलाके में रहती हैं, वहां भेड़िए और भालू भी मौजूद हैं जो अब उनके लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। कभी स्टालिन राज में धार्मिक नरसंहार से डर कर रूस के हजारों परिवार साइबेरिया के जंगलों में रहने चले गए थे। हालांकि भीषण सर्दी के चलते काफी कम लोग ही बच पाए और बाद में शासन बदलने के बाद शहरों को लौट आए। अगाफाया भी इसी दौरान साइबेरिया के जंगलों में पैदा हुई थीं। अगाफाया दुनिया से एकदम कटी हुई हैं और उन्हें द्वितीय विश्व युद्...