Posts

Showing posts with the label 1733 July 14

कॉर्न की करी बनाएं या बॉल्स, इससे बनी ये 3 डिशेज घर में सबको आएंगी पसंद

Image
सिके भुट्टों पर नींबू का रस और नमक लगाकर खाने का बारिश में मज़ा ही अलग है। आप चाहें तो भु्ट्टों का आनंद अन्य चटपटे रूपों में भी ले सकते हैं। यहां जानिएनाश्ते या भोजन में परोसे जा सकने वाले ऐसे ही कुछव्यंजन, जो स्वाद में बेमिसाल हैं और बनाने में आसान भी हैं। इसे बनाने का तरीका : 1. पैन में तेल गर्म करके तेजपत्ता और जीरा तड़काएं। प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भुनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनें। 2. कटा हुआ टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं। इसके बाद सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब काजू का पेस्ट मिलाएं। फिर उबले हुए कॉर्न के दाने और एक कप पानी मिलाएं। 3. इसे धीमी आंच पर दस मिनट तक चलाते हुए पकाएं। गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया मिलाएं। इसे गर्म सर्व करें। इसे बनाने का तरीका 1. आलू छीलकर मसल लें। मक्के के दाने मिक्सर में पीस लें। एक बाउलमें आलू, भुट्टे के दाने, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। इनकी बॉल्स बना लें। 2. इनके बीच में एक-एक चीज़ का टुकड़ा भरकर गोल कर लें। अब कटोरी मेंमक्के का आटा और पानी का घोल बनाएं। एक थाली में ...

यूएई के मिशन टू मार्स अभियान की कमांड सारा अल-अमीरी के हाथ में, इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व है उन्हें

Image
अरब देशों का मंगल ग्रह पर पहला अभियान इसी माहसे शुरू हो रहा है। यह संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष कार्यक्रम का अगला कदमहै। इस मानवरहित प्रोब का नाम 'अल-अमल' है जिसका अरबी में अर्थ होता है उम्मीद। तनेगाशिमा के जापानी द्वीप से इस मिशन की शुरुआत होगी। उन्नत प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और यूएई के मार्स मिशन में साइंस लीड होप प्रोब कीडिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सारा अली अमीरी हैं। उन्होंने कुशलतापूर्वक इस मिशन की कमांड अपने हाथ में ली है। सारा के अनुसार इस मिशन पर पिछले छह सालों से काम चल रहा था। मिशन की टीम ने रोज लगभग 12 घंटे काम किया है। वे मानती हैं कि इस मिशन को पूरा करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वहीं इन चैलेंजसेमिशन की टीम को बहुत कुछ सीखने को भी मिला। सारा को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर गर्व है। जापानी रॉकेट से इसे ले जाया जाएगा। इसमेंमंगल के वातावरण का आंकलन करने के लिए तीन प्रकार के सेंसर हैंजिसमें ग्रह की धूल और ओज़ोन को मापने के लिए हाई-रिज़ोल्यूशन मल्टीबैंड कैमरा है। इस अभियान में मंगल के वातावरण के विभिन्न स्तरों से लेकर इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि लाल...

इंस्‍टाग्राम की रिच लिस्‍ट 2020 में देश की टॉप मॉडल कृतिका खुराना हैं शामिल, एक पोस्ट के लेती हैं 2 लाख 25 हजार

Image
इंस्‍टाग्राम की रिच लिस्‍ट 2020 हॉपर एचक्यूकी ओर से जारी की गई है।इस लिस्ट में भारत की टॉपमॉडल कृतिका खुराना का नाम भी है। वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। कृतिका भारत में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए सबसे ज्यादापैसे लेने वाले टॉप 5 लोगों में शामिल हैं। उनके अलावाइस लिस्ट में विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा समेत सिर्फ 4-5 भारतीयों का नाम ही शामिल है। स्टाइलिंग के मामले में कृतिका का जवाब नहीं है। किसी रोल मॉडल से कम नहीं कृतिका प्रसिद्ध मॉडल और ब्लॉगर हैं। वेthatbohogirl के नाम से इंस्टाग्राम पेज रन करती हैं । कृतिका ने जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ लंदन से फैशन एंड डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। वे फैशन की दुनिया में आने वाली गर्ल्स के लिए किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। यूट्यूब अकाउंट पर भी उनके लाखों सब्‍सक्राइबर्स हैं। उनके लाखों सब्‍सक्राइबर्स हैं लंदन से आने के बाद उन्होंने अपने ई कॉमर्स स्टोर की शुरुआत की। कृतिका को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करीब 2 लाख 25 हजार रुपए मिलते हैं। कृतिका के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 8 लाख 48 हजार फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब अकाउंट पर भी उनके लाखों सब्‍सक्राइ...

साउथ इंडियन डिश इडली-डोसा ही नहीं पेसारूट्‌टी और पुलिहारा की सेहत के लिए फायदेमंद, गुड़ और पाम शुगर के इस्तेमाल से दिया जा रहा डिफरेंट टेस्ट

Image
वेस्टर्न कंट्रीज में रहने वाले अधिकांश लोग मीट या सीफूड खाते हैं। जबकिनेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार 10 में से 3 भारतीय वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। इंडियन वेजिटेरियन में से अधिकांश लोग लेक्टो वेजिटेरियन हैं जो चीज़, दूध और दूध से बने अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अगर बात हमारे देश की करें तो नॉर्थ से लेकर साउथ इंडिया तक कुकिंग स्टाइल अलग-अलग हैं। हर जगह खानाबनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मसाले भी एक दूसरे से अलग हैं। वुडलैंड्स इंडियन वेजिटेरियन रेस्टोरेंट के ओनर अरुण एलेक्स पुडुपडी एगानाथनहॉन्गकॉन्ग में भारतीय रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं।उनके अनुसार साउथ इंडियन डिश में उपयोग होने वाले कई मसालों में स्वाद के साथ-साथ मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसलिए सिर्फ भारत ही नहीं बल्किहॉन्गकॉन्ग में भी इसे खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। सांभर बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों से डाइजेशन ठीक रहता है। लो कैलोरी होने ये यह वजन कम करता है। जायफल और केसर जैसे मसालेइफेक्टिव दक्षिण भारत के मसालों औरतेल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यहां सांभर और रसम बनाने ...

नागालैंड में लॉकडाउन ने बागवानी को दिया बढ़ावा, सब्जियों की खेती कर महिलाएं चला रहीं अपना घर

Image
लॉकडाउन में अपने शौक को ही कमाई का साधन बनाने वाले लोगों की कमी नहीं है। अगर हम नागालैंड वासियों की बात करें तो यहां गार्डनिंग का शौक रखने वालों के लिए लॉकडाउन किसी वरदान से कम नहीं है। यहां की महिलाओं ने गार्डनिंग करके अपने शौक को जिंदा तो रखा ही , साथ ही इसे आय का जरिया भी बनाया। अपने घरवालों की मदद से वे इस काम के जरिये पैसा कमाकर घर का खर्च चलारही हैं। कोहिमा की रहने वाली अचानो होम को बागवानी का शौक हमेशा से रहा है। वे अपने गार्डन में फूल लगाना पसंद करती हैं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान लोगों को सब्जियों के लिए परेशान होते देख उन्होंने अपने गार्डन में सब्जियां उगाना शुरू किया। अचानो के पति ने प्लास्टिक शीट और बांस से छोटा सा बगीचा तैयार किया। यहां वे दोनों मिलकर सब्जियों की खेती करते हैं।उनकी सब्जियां बड़े शहरों में भी सप्लाय की जाती हैं। जरूरत पड़ने पर वे लोगों को मुफ्त में भी सब्जियां देते हैं। नेचुत्तुओनो होम की उम्र 23 साल है। उसने अपने वेजिटेबल गार्डन की शुरुआत दो बहनों के साथ लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में की थी। उनके गार्डन में आज कई वैरायटी की अलग-अलग सब्जियों को देखा जा सक...