Posts

Showing posts with the label 1733 June 18

कोविड से जुड़ी रिसर्च के बारे में लिखने में भी पुरुष आगे, सिर्फ 34% महिलाओं को मिला मौका

Image
कोरोना वायरस के असर से बीते कुछ महीनों के दौरान रिसर्च पेपर लिखने वाली महिलाओं की संख्या में भारी कमी आई है। एक स्टडी के मुताबिक सिर्फ एक तिहाई महिलाओं ने रिसर्च पेपर लिखे। यहां तक कि सीनियर मानीजाने वाली वुमनऑथरभी इस काम से दूर रहीं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं द्वारा रिसर्च पेपर लिखने की कम दर यह सवाल पैदा करती है कि कोराेना वायरस के प्रति उनकी गंभीरता कहीं कम तो नहीं है? क्या इसका प्रभाव महिला और पुरुष दोनों पर अलग-अलग हुआ है? कमी मानते हैं रिसर्च पेपर के मुख्य लेखक अना केटेरिना पीहो गोम्स कहते हैंये चिंता की विषय है कि इस महामारी के बीच महिलाओं के रिसर्च पेपर की संख्या काफी कम है। रिसर्च प्रोफेशनल न्यूज में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के रिसर्चर महिलाओं की मौजूदगी के बिना रिसर्च पेपर लिखे जाने में निश्चित तौर से कमी मानते हैं। पुरुषों का अध्ययन अधिक बीएमजे ग्लोबल हेल्थ की रिसर्चर स्टडी के अनुसार इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 पर 1,445 पेपर्स पर रिसर्चर्स की स्टडी हुई। इनमें से सिर्फ 34% महिलाओं ने रिसर्च पेपर लिखे। इसकी वजह जानने के लिए पिन्हो गोम्स और उनकी टीम ने कुछ फैक्टर्स र...

मॉडल हलीमा ने डिजाइन किए हिजाब के साथ पहनने वाले मास्क, मुस्लिम महिलाओं के लिए मानती हैं बेस्ट

Image
सारी दुनिया के अस्पतालों में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस महामारी से बचने के लिए मास्क लगाने पर भी जोर दिया जा रहा है। लेकिन स्टैंडर्ड माने जाने वाले फेस मास्क भी उन मुस्लिम महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं है जो हिजाब पहनती हैं।इन्हीं महिलाओं को ध्यान में रखते हुए अमेरिकन सोमाली मॉडल हलीमा एडेन ने ऐसे फेस मास्क डिजाइन किए हैं जिन्हें हिजाब के साथ आसानी से पहना जा सकता है। कलर कॉम्बिनेशन परध्यान दिया 22 साल की इस मॉडल ने एक फैशन स्टार्ट अप के साथ मिलकर एन 95 मास्क डिजाइन किया। इसे हिजाब के साथ पहनना भी आसान है। हलीमा कहती हैं इसे डिजाइन करने से पहले मैंने मास्क के कलर कॉम्बिनेशन पर भी ध्यान दिया। मैं व्हाइट के बजाय ऐसा कलर चाहती थी जो सूदिंग भी हों। ऐसे कलर जिन्हें देखकर हम अच्छा महसूस कर सकें।इसलिए मैंने पेस्टल कलर्स को चुना। हेल्थ केयर सेक्टर में काम करती हैं इस मास्क के साथ वे हिजाब में भी कंफर्टेबल फील करेंगी। हलीमा के अनुसार ऐसी कई मुस्लिम महिलाएं हैं जो हिजाब पहनकर हेल्थ केयर सेक्टर में काम करती हैं। उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ह...

ये 4 एक्सरसाइज कम करेंगी आपकी टमी, बनी रहेगी परिवार में फिटनेस

Image
अच्छी पर्सनालिटी के लिए आपका पेट अंदर होना चाहिए। यदि आप भी आईटीबीपी के अभियान से प्रेरणा लेकर अपनी टमी कम करना चाहतीहैं तो कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें बिना जिम जाए आसानी से घर पर ही किया जा सकता है। 1. टीजर जमीन पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों को कान की सीध में ऊपर उठाएं। सांस अंदर औरबाहर छोड़ते हुए दोनों पैरों को जमीन से उठाएं। ऐसा करने पर आपके शरीर की पोजिशन अंग्रेजी के V जैसी बन जाएगी। फिर धीरे से सांस लें और अपनी सामान्य पोजीशन में आ जाएं। अपने अंगूठों तथा अंदर की जांघों को कसकर जकड़े रहें, जिससे पैर टोन बनें। ऐसा 10 बार करें। 2. एब्डॉमिनल क्रंचेस पीठ के बल लेटकर एक पैर को 90 डिग्री पर उठाते हुए दोनों हाथों से पैर के टखने को पकड़ें। उसके बाद उस पैर को नीचे रखें।दूसरे पैर को उठाकर पकड़ें और फिर छोड़ें। ऐसा 10 बार करें। शुरुआत में यह बहुत कठिन लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे इसकी प्रैक्टिस बढ़ाकर आप अपनी टमी को कम करने में सफलता पा सकतीहैं। 3. साइड प्लैंक यह एक्सरसाइज प्लैंक कीतरह होती है, लेकिन इसमें शरीर को एक करवट पर रखकर एक हाथ के सहारे शरीर को खड़ा करना पड़ता है। इसे करने के...

किचन गार्डन को बढ़ावा देने के लिए नंजामल मुफ्त दे रहीं पौधे, लोग कहने लगे "सुपर दादी'

Image
विभिन्न प्रकार की सब्जियों के पौधे मुफ्त में बांटकर तमिलनाडु की 84 वर्षीय नंजामल भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। कोयंबटूर के थोप्पम्पत्ति गांव में वे किचन गार्डन कल्चर को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों में बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। एक न्यूज एजेंसी ने अम्मा की खबर व फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर दी। उसके बाद अम्मा के समर्थन में रीट्वीट की बाढ़ आ गई। सुपर दादी संबोधित किया कई लोगों ने कमेंट्स में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘सुपर दादी’ नाम से संबोधित किया है। ज्यादातर लोगों के कमेंट हैं कि यह एक शानदार प्रयास है, यदि आपके घर में जगह है तो किचन गार्डन का यह कल्चर फॉलो करना चाहिए। यह सही प्रयोग होगा। उम्र भी कोई बाधा नहीं नंजामल उर्फ सुपर दादी का विचार सब्जियों के पौधे अपने पूरे राज्यभर में वितरित करने का है। सबसे खास बात यह है कि इस कठिन काम में उनकी उम्र भी कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि ग्रामीणों के पास खुद के रसोई घर हों और वे अपने दम पर जैविक सब्जियां उगाएं।’ अम्मा की मेहनत रंग ला रही है और अब उनका पूरा गांव अपने घरों में सब्जियों का बगीचा बनाने में जुटा हुआ है। ...