Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:11PM

अनामिका सेनगुप्ता को नौकरी से निकाला गया फिर शुरू की खुद की कपंनी, आज 50 से अधिक ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए हैं मशहूर

Image
हर मां अपने बच्चे के लिए वो हर काम करना चाहती है, जो उसके लिए सबसे अच्छा हो। अगर आज हम अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बात करें तो ऐसी कई चीज हैं जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसी ही चीजों में से एक है प्लास्टिक प्रोडक्ट्स जिनका इस्तेमाल हर घर में बड़ों के साथ ही बच्चे भी करते हैं। इन प्लास्टिक प्रोडक्ट्स से बच्चों को बचाने का प्रयास मुंबई की अनामिका सेनगुप्ता अपनी कंपनी 'अल्मित्रा सस्टेनेबल' से कर रही हैं। अनामिका उन महिलाओं में से एक हैं जो जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं। गरीबी के चलते अनामिका के पास बचपन में किताबें खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक कंपनी में एचआर के तौर पर नौकरी करना शुरू किया। इस दौरान उन्हें आठ साल का अनुभव मिला। इसी बीच उनकी शादी भी हुई। लेकिन मेटरनिटी लीव लेने के बाद ऑफिस से उन्हें हटा दिया गया। उसके बाद अनामिका ने पति बिप्लव के साथ मिलकर अपनी कंपनी की शुरुआत की। यहां वे लगभग 50 ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को हस्तशिल्प कारीगरों की मदद से बनाती हैं। अपने इस काम की शुरुआत में अनामिका ने बेबी रैप बनव...