27 वर्षीय शाइनी खुंटिया ने ओडिशी कला के जरिये बनाई अपनी खास पहचान, हर महीने लगभग 500 प्रोडक्ट बनाकर स्थानीय कारीगरों को दे रहीं रोजगार
ओडिशा की मिनी डॉल्स यानी पसापल्ली डॉल्स इस कला की पहचान मानी जाती है जो इस क्षेत्र के कल्चर विशेष को दर्शाती है। इसके अलावा अन्य पट्टचित्र पेंटिंग, ज्वेलरी बॉक्स और अन्य कई हैंडमेड बनाने के लगभग 500 ऑर्डर्स हर महीने जिस युवा आंत्रप्रेन्योर को मिलते हैं वो शाइनी खुंटिया है। आज जब हर युवा डॉक्टर, इंजीनियर या सिविल सर्विसेस में जाने का सपना रखता है, वहीं शाइनी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद किस तरह ओडिशा के पारंपरिक कल्चर को बढ़ावा दिया, जानिए खुद उन्हीं की जुबानी : जॉब की तलाश शुरू की मैं कटक की रहने वाली हूं। मैंने मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर से एमबीए किया। उसके बाद जॉब की तलाश में कई मेट्रो सिटीज में रहीं। उन्हीं दिनों मुझे इस बात का अहसास हुआ कि क्यों न कोई ऐसा काम किया जाए जिससे मेरे साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार मिल सके। इसी विचार के साथ मैं अपने घर लौट आई। मेरे इस फैसले से घर में कोई खुश नहीं था। सब यही चाहते थे कि मैं किसी मेट्रो सिटीज में रहकर जॉब करूं। लेकिन मैं उस शहर के लिए कुछ करना चाहती थी जहां मैं बचपन से रही हूं। इस शहर से मेरे जीवन की कई यादें जुड़ी हुई हैं। आत्मव...