Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:00PM

लोगों की पसंद बने ओवरसाइज्ड प्लांट्स, कमरों में कर्व्स और ऑर्गेनिक शेप्स शामिल करने के लिए आर्चेस पर दिया जा रहा खास ध्यान

Image
2020 में होम इंटीरियर ने सेंटर स्टेज लिया है। वजह ये कि लोग अब घर में ज्यादा समय बिता रहे हैं। आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स इस दौर में अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझ रहे हैं और इंटीरियर डिजाइन में क्लाइंट्स को सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें कुछ डिजाइंस ऐसी हैं जो नए ट्रेंड बना रही हैं और कुछ फ्यूचर प्रिडिक्शंस भी हैं, जो बताते हैं कि आने वाले समय में कितना बदल जाएगा इंटीरियर। बायोफिलिक डिजाइन इंटीरियर डिजाइन प्रोजेक्ट्स में इंडोर प्लांट्स ने अच्छी खासी जगह बना ली है। अब ओवरसाइज्ड प्लांट्स को घर में रखने का ट्रेंड शुरू हुआ है। बायोफिलिक डिजाइन का मतलब है- नेचर से कनेक्टेड इंटीरियर। ज्यादातर घरों में ग्रीनरी के लिए बड़ी जगह निकाली जा रही है जिससे शारीरिक सेहत, दिमागी सेहत और ओवरऑल इकोसिस्टम में सुधार होना माना जाता है। रीक्लेम्ड वुड, हैंगिंग प्लांट्स, ग्रीन वॉल्स और ग्रीन इंस्टॉलेशंस अब मेन स्ट्रीम इंटीरियर का हिस्सा होंगे। आर्चेस घर में कर्व्स और ऑर्गेनिक शेप्स शामिल करने के लिए ‘आर्च’ दिए जाएंगे। आर्चेस को घर के अंदर लाने के लिए दीवारों पर डेकोरेटिव पैटर्न्स भी पेंट किए जा सक...

महिलाओं के पेशेवर काम के घंटों में आई चार से पांच गुना गिरावट, उनकी स्थिति के बेहतर होने की भी कोई उम्मीद नहीं है

Image
अमेरिका में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की स्थिति पहले भी अच्छी नहीं थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इस असमानता को और बढ़ाया है। 2017 में 41% मांएं अपने परिवार में कमाने वाली एकमात्र सदस्य थीं। इसके अलावा 23.2% महिलाओं की परिवार की कुल आय में भागीदारी एक चौथाई थी। अब स्कूल, बच्चों की देखभाल के सेंटर और अन्य काम बंद होने का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। जेंडर, वर्क ऑर्गेनाइजेशन पत्रिका ने अभी हाल में 60,000 अमेरिकी परिवारों का अध्ययन किया है। उन्होंने पाया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पेशेवर काम के घंटे चार या पांच गुना कम हुए हैं। इनकी स्थित के बेहतर होने की भी कोई उम्मीद नहीं है। इसकी वजह यह है कि स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। बच्चों की देखभाल का पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण महिलाएं बड़ी संख्या में काम से दूर रहकर उनकी केयर कर रही हैं। अमेरिका में विकसित देशों के बीच मांओं की मृत्यु दर सबसे ज्यादा है। अश्वेत महिलाओं में यह दर अधिक है। रिसर्च ग्रुप एएनएसआईआरएच की नई स्टडी में पाया गया है कि जिन महिलाओं को गर्भपात की अनुमति मांगने पर भी नहीं मिलती है, उनके गरीबी की...

राधा भाटिया की किताब 'लस्सी' को मिला इंटरनेशनल कुक बुक अवार्ड, भारत के ट्रेडिशनल फूड को बढ़ावा देने के लिए लिखा इसे

Image
जब राधा भाटिया ने अपनी किताब लस्सी लिखने के बारे में सोचा तो उनके दिमाग में सबसे पहले आज की पीढ़ी के वे युवा आए तो लस्सी के बजाय स्मूदी पीना पसंद करते हैं। वे लस्सी जैसे इंडियन ड्रिंक्स का टेस्ट लेना ही नहीं चाहते। अपनी किताब के जरिये वे आज के युवाओं को ट्रेडिशनल फूड से परिचित कराना चाहती हैं। नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक्स पर आधारित उनकी किताब को '25 वां गोरमेंड वर्ल्ड कुकबुक अवार्ड 2020' का सम्मान मिला। इंडियन कुजीन को बढ़ावा देने वाली यह किताब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान रखती है। इस किताब में राधा ने 74 इंडियन ट्रेडिशनल रेसिपीज लिखी हैं। इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों को जगह मिली है। राधा के लिए यह सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक दादी मां के द्वारा अपने पोता-पोतियों पर दर्शाया गया प्यार भी है। इसमें पांच पीढ़ियों की कहानियां और किचन के सीक्रेट शेयर किए गए हैं। इस किताब में विभिन्न रेसिपीज को अलग-अलग कहानियों के साथ मिलाकर पाठकों के लिए प्रस्तुत किया गया है। लस्सी के माध्यम से राधा ने अलग-अलग मौसम में बनने वाली खास डिशेज की रेसिपी भी बताई है। मौसम से भार...

न्यूजीलैंड में सदी की सर्वाधिक लोकप्रिय पीएम, बराक ओबामा से होती है इनकी तुलना

Image
39 साल की जेसिंडा अर्डर्न को न्यूजीलैंड का प्रधानमंत्री बने महज दो साल और आठ महीने ही हुए हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां न्यूजीलैंड के इतिहास में अब तक रहे राष्ट्रप्रमुखों से कहीं ज्यादा हैं। न्यूजीलैंड में हाल ही में हुए न्यूज़हब रिसर्च पोल के अनुसार जेसिंडा न्यूजीलैंड की सदी की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बन गई हैं। न्यूजीलैंड को कोरोनावायरस से मुक्त कराकर वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हैं। इससे पहले मार्च 2019 में क्राइस्टचर्च में हुए हमले के बाद जेसिंडा की पीड़ित परिवारों से गले मिलते हुए तस्वीरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हमले के बाद जेसिंडा की प्रतिक्रिया और सकारात्मक रवैये के कारण टाइम मैग्जीन ने उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर के लिए भी नॉमिनेट किया था। न्यूजीलैंड की आबादी 50 लाख है। वहां पिछले 22 दिनों से एक भी केस नहीं मिला है। हालांकि एहतियातन लोगों की टेस्टिंग जारी है। यहां सात हफ्ते के लॉकडाउन के बाद पाबंदियां हट रही हैं।न्यूजीलैंड में कोरोना के 1154 मामले आए थे, 22 लोगों की मौत हुई थी। तीन बार चुनाव हारा, फिर भी सांसद बनीं 2008 में जेसिंडा ने पहली बार चुनाव लड़ा, लेक...