Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:19PM

वेडिंग ज्वेलरी के लिए परफेक्ट कलर है ग्रीन, ब्राइडल वियर के साथ ईयरिंग्स, हार और मांगटीके की इस तरह करें पेयरिंग

Image
दुल्हन अपनी शादी वाले दिन लहंगा पहने या साड़ी, ग्रीन ज्वेलरी उसके हर लुक में चार चांद लगा सकती है। इस तरह की ज्वेलरी फैशन में इन है। इन दिनों बॉलीवुड और टेलीविजन सेलिब्रिटीज भी इस ज्वेलरी के साथ डिफरेंट एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही हैं। ईयरिंग्स ग्रीन ईयरिंग्स को आकर्षक बनाने के लिए इसमें मिरर का यूज किया जा सकता है। इजी टू वियर और इजी टू केयर होने की वजह से ईयरिंग्स की ये डिजाइन शादी-ब्याह के अवसर पर खूब पसंद की जाती हैं। ब्राइड्स के लिए हैवी ईयरिंग्स में भी ग्रीन कलर ऑन डिमांड है। ये हर तरह के आउटफिट्स पर जंचते हैं। इस तरह के ईयरिंग्स कई नई डिजाइंस के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं। हार ग्रीन हार जितना खूबसूरत इस कलर के लहंगे पर लगता है, उतना ही कंट्रास्ट ब्राइडल वियर के साथ भी पसंद किया जाता है। अगर आप ब्राइडल वियर के साथ इसे कैरी कर रही हैं तो इसके साथ मैच करते हुए ईयरिंग्स पहनें। ये स्टाइल बहुत अच्छा लगता है। आजकल कई तरह के नेकलेस में ये कलर ट्रेंडिंग है। मांग टीका ग्रीन का ब्राइट कलर दुल्हन पर खूब जंचता है। इस कलर का मांग टीका ब्राइट कलर वाले हैवी डिजाइनर सूट या साड़ी के साथ भ...

पीरियड्स छिपाने वाली बात नहीं क्योंकि दाग अच्छे हैं, इस कविता में छिपे लड़कियों के वो जज्बात जिससे हर महीने उन्हें गुजरना पड़ता है

Image
दिल्ली में इनकम टैक्स, डेप्यूटी कमिश्नर डॉ. भागीरथ मांडा ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये लोगों तक पहुंचाया है। डॉ. भागीरथ ने पीरियड्स के दौरान लड़कियों से किए जाने वाले भेदभाव को एक कविता के माध्यम से बयां किया है। वे कहते हैं ''इस कविता में बहुत ही सुंदर संदेश छिपा हुआ है। आप इसे सुनिए और रीट्विट कीजिए ताकि अधिक से अधिक लोग पीरियड्स को लेकर अपनी दकियानूसी मानसिकता से बाहर आ सकें''। डॉ. भागीरथ का संबंध एक किसान परिवार से है। उनके पिता किसान थे। भागीरथ ने एमबीबीएस की डिग्री ली। उसके बाद 2015 में उन्होंने इंडियन रेवेन्यू सर्विस जॉइन की। वैसे भी पीरियड्स के दौरान की जाने वाली छूआछूत पुराने जमाने की बात है। आज जब हम हर क्षेत्र में लड़कियों के साथ किए जाने वाले भेदभाव को खत्म करने की बात करते हैं, तो इसकी पहल सबसे पहले हमारे अपने ही घरों से होना चाहिए। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को यूजर्स की खूब तारीफ मिल रही है। एक आईआरएस ऑफिसर अमनप्रीत ने लिखा - ''थैंक्स। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही एक ऐसा कल्चर डेवलप होगा जहां पीरियड्स के संबंध में बात करना स्वागत योग्...

मौसम कुमारी के लिए पीरियड के दर्द से परेशान एक लड़की बनी प्रेरणा, वे महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटती है और पीरियड में हाइजीन का महत्व बताती हैं

Image
बिहार के नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में रहने वाली 19 साल की लड़की ने अपने स्तर पर समाज में बदलाव लाने का एक ऐसा प्रयास किया है जिसकी खूब सराहना हो रही है। इस लड़की का नाम मौसम कुमारी है। मौसम जब 15 साल की थी तो उसने एक गरीब लड़की को पीरियड के दर्द से परेशान होते देखा। तभी से उसने अपनी पॉकेट मनी से गरीब परिवारों की लड़कियों को हर महीने सैनिटरी पैड बांटने की शुरुआत की। तब से अब तक मौसम लगभग 4000 पैड गरीब लड़कियों में बांट चुकी हैं। महज 19 साल की उम्र में वे नक्सली प्रभावित राजौली ब्लॉक की 16 पंचायतों में 27 सैनिटरी पैड बैंक की शुरुआत कर चुकी हैं। मौसम के पिता का नाम छोटे लाल सिंह है। वे एक ट्रक ड्राइवर हैं। मौसम ने जब इस काम की शुरुआत की थी तो उनके परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें इस काम को न करने की सलाह दी थी। लेकिन मौसम के समझाने पर उन्हें भी ये लगा कि समाज सेवा का इससे बेहतर कोई दूसरा तरीका नहीं हो सकता। फिलहाल मौसम हिस्ट्री में ग्रेजुएशन कर रही हैं। COVID-19 लॉकडाउन के दौरान मौसम ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर 600 से अधिक पैड बांटे हैं। उनके सैनिटरी पैड बैंक में एक...