पीरियड्स छिपाने वाली बात नहीं क्योंकि दाग अच्छे हैं, इस कविता में छिपे लड़कियों के वो जज्बात जिससे हर महीने उन्हें गुजरना पड़ता है
दिल्ली में इनकम टैक्स, डेप्यूटी कमिश्नर डॉ. भागीरथ मांडा ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये लोगों तक पहुंचाया है। डॉ. भागीरथ ने पीरियड्स के दौरान लड़कियों से किए जाने वाले भेदभाव को एक कविता के माध्यम से बयां किया है।
वे कहते हैं ''इस कविता में बहुत ही सुंदर संदेश छिपा हुआ है। आप इसे सुनिए और रीट्विट कीजिए ताकि अधिक से अधिक लोग पीरियड्स को लेकर अपनी दकियानूसी मानसिकता से बाहर आ सकें''।
डॉ. भागीरथ का संबंध एक किसान परिवार से है। उनके पिता किसान थे। भागीरथ ने एमबीबीएस की डिग्री ली। उसके बाद 2015 में उन्होंने इंडियन रेवेन्यू सर्विस जॉइन की।
वैसे भी पीरियड्स के दौरान की जाने वाली छूआछूत पुराने जमाने की बात है। आज जब हम हर क्षेत्र में लड़कियों के साथ किए जाने वाले भेदभाव को खत्म करने की बात करते हैं, तो इसकी पहल सबसे पहले हमारे अपने ही घरों से होना चाहिए। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को यूजर्स की खूब तारीफ मिल रही है।
एक आईआरएस ऑफिसर अमनप्रीत ने लिखा - ''थैंक्स। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही एक ऐसा कल्चर डेवलप होगा जहां पीरियड्स के संबंध में बात करना स्वागत योग्य माना जाएगा। यहां हर उस महिला को सम्मान मिलेगा जो हर महीने पीरियड्स के दौर से गुजरती है''।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Me4ay
https://ift.tt/2FfCmyg
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com