कॉम्बिनेशन स्किन के लिए माइल्ड जेल बेस्ड फेसवॉश लगाएं, ड्राय स्किन के लिए अल्कोहल फ्री फेसवॉश चुनें
ऐसे कई लोग हैं जो फेश वॉश का इस्तेमाल तो करते हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि उनकी स्किन के अनुसार उनके लिए कौन सा फेस वॉश सही है या किसे लगाने से त्वचा को नुकसान हो कसता है। यहां जानिए आपकी स्किन के स्वभाव अनुसार क्या होना चाहिए फेस वॉश का सही तरीका : ऑइली स्किन: क्लेंसिंग जेल या फोम बेस्ड नियासिनामाइड, एएचए, बीएचए, चारकोल, क्लेयुक्त क्लेंसिंग जेल या फोम बेस्ड फेस वॉश की तलाश करें। प्रोडक्ट्स खरीदने के दौरान ऐसे फोम बेस्ड विकल्प की तलाश करें जो स्किन के जरूरी ऑइल्स खींचे बिना ही स्किन साफ करता हो। डबल क्लेसिंग करें। इसके लिए पहले स्किन से ऑइल को साफ करें, फिर किसी वॉटर-बेस्ड क्लेंसर से स्किन की सफाई कर सकते हैं। प्रोडक्ट के टेक्सचर के अनुसार मात्रा तय की जा सकती है। जेल और क्रीमी क्लेंसर बहुत कम (चने बराबर) मात्रा में लिए जा सकते हैं। फोम बेस्ड प्रोडक्ट का एक पंप ही काफी होगा। मेकअप हटाने के लिए पहले मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, फिर क्लेंसर लगाया जा सकता है। ड्राय स्किन: अल्कोहल फ्री फेसवॉश होना चाहिए गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से रूखापन बढ़ सकता है। फेशियल स्क...