शिकागो की ब्रायना हिल 38 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के दौरान लॉ की परीक्षा देने गईं, एग्जाम के बीच में शुरू हुआ लेबर पेन, दर्द से कराहते हुए दिए दो पेपर और फिर अस्पताल पहुंची
शिकागो में रहने वाली ब्रायना हिल लॉयोला यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ग्रेजुएशन कर रही हैं। वे 38 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के दौरान लॉ की परीक्षा देने गईं थी। वे जब कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा में आए सवालों को हल कर रहीं थीं तब उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ। ऐसे हालातों में उसके पास सीट छोड़ने का विकल्प नहीं था। अगर वे सीट से उठ जातीं तो उन पर चीटिंग का आरोप लग सकता था। उन्हें परीक्षा में फेल भी किया जा सकता था। वैसे भी ऑनलाइन परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को हमेशा कैमरे के सामने रहना पड़ता है। इसके चलते वह अपनी सीट पर डटी रहीं। इस महिला ने एक घंटे तक लेबर पेन सहते हुए पहला पेपर निपटाया। इसके बाद जब वह अपनी सीट से उठी तो उनकी एमनियॉटिक थैली फट चुकी थी। दो बारीक झिल्लियों से बनी यह थैली शिशु को गर्भाशय में सुरक्षित रखती है। ब्रायना ने बताया कि उसके बाद मैंने ब्रेक लिया और अपने पति, मिड वाइफ व मॉम को फोन किया। मैं उस वक्त दर्द से कराह रही थी। उसके बाद मैं फिर से एग्जाम हाल में बैठी और एग्जाम दी क्योंकि मिड वाइफ ने फोन पर बता दिया था कि उन्हें अस्पताल पहुंचने में समय लगेगा। ब्रायना कहती हैं मैं घर मे...