Posts

Showing posts with the label 1733 August 14

ड्रेसिंग टेबल पर मेकअप ब्रश की दो बास्केट बनाएं, रोज इस्तेमाल होने वाले मेकअप प्रोडक्ट ऐसी जगह रखें जहां वो आसानी से दिख सकें

Image
सुबह की अफ़रा-तफ़री हो या शाम की दौड़-भाग, ड्रेसिंग टेबल पर ज़ुल्म होता ही रहता है। व्यवस्था विशेषज्ञों की सलाह पर अमल करें, तो इस भूचाल को रोका जा सकता है। ड्रेसिंग टेबल महिलाओं का पसंदीदा फर्नीचर है। लेकिन ये ख़ूबसूरत फर्नीचर कई बार सामान रखने की टेबल मात्र बनकर रह जाता है। आपकी ड्रेसिंग टेबल का ये हाल न हो इसलिए इसकी व्यवस्था का ख़्याल रखें। इस पर मेकअप उत्पाद और टूल्स किस तरह से और किस जगह रखें ये जानना ज़रूरी है, ताकि मेकअप के वक़्त सब कुछ सही जगह और व्यवस्थित रूप से रखा मिले। पहले क्या करें... तीन पक्षों पर विचार और अमल ज़रूरी है - ड्रेसिंग टेबल की बनावट पर ग़ौर करें। उसमें कितनी जगह स्टोर करने की है और कितने की अलग से व्यवस्था करनी होगी। - दराज़ों के लिए ऑर्गेनाइज़र और टेबल के लिए छोटी बास्केट्स लानी होंगी। - सबसे ज़रूरी है, आप जानें कि आपको किन कॉस्मेटिक टूल्स की रोज़ाना ज़रूरत पड़ती है। कौन-सा सामान कहां रखें - गीले और सूखे कॉस्मेटिक्स को अलग-अलग रखें। टॉयलेट्रीस के लिए अलग ही जगह बनाएं। इनके कारण मेकअप के सामान ख़राब हो सकते हैं। - चेहरे पर लगाने वाले उत्पाद रोज़ काम आते हैं। इसलिए ...

टीना तहिलयानी और नम्रता जकारिया की पहल 'बारादरी प्रोजेक्ट', इससे उन बुनकरों को मदद मिलेगी जो लॉकडाउन में बेरोजगार हैं

Image
फैशन डिजाइनर्स एक खास तरह का फंडरेजर प्रोग्राम उन कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों के लिए आयोजित कर रहे हैं जो लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ महीनों से बेरोजगारी हैं। हमारे देश के जाने-माने डिजाइनर्स जैसे मनीष मल्होत्रा, राजेश प्रताप सिंह, रिमझिम दादू और अमित अग्रवाल ने 7 अगस्त से शुरू किए गए इस फंडरेजर प्रोग्राम के लिए अपने द्वारा डिजाइन यूनिक क्रिएशन प्रस्तुत किए हैं। मनीष मल्होत्रा का क्रिएशन 15 अगस्त तक ये क्रिएशन एनसेंबल डॉट कॉम के जरिये कस्टमर के लिए रखे गए हैं। इसे ''बारादरी प्रोजेक्ट'' का नाम दिया गया है। 7 अगस्त से 15 अगस्त तक यह प्रोजेक्ट चलेगा और सभी पैसे कारीगरों को दे दिए जाएंगे। इस क्रिएशन को करीना कपूर का भी सपोर्ट मिला। करीना कहती हैं ''यही वो समय है जब हम सब फैशन को लेकर अपने जिम्मेदारी निभाएं। भारत ऐसा देश है जो अपनी अमेजिंग टेक्सटाइल्स की वजह से जाना जाता है। भारतीय कपड़ों को बनाने वाले कारीगर ही हैं जो हमारे कल्चर और वार्डरोब दोनों की शान हैं''। बारादरी प्रोजेक्ट की शुरुआत फैशन कॉलमिस्ट नम्रता जकारिया ने की। उनके सपोर्ट की वजह से...

लॉकडाउन के दौरान घर में किए गए ब्यूटी ट्रीटमेंट रहे असफल, इससे महिलाओं की सुंदरता बढ़ने के बजाय पहले से हुई कम

Image
लॉकडाउन के पिछले कुछ महीनों में पार्लर जाने वाली महिलाओं ने घर में ही अपनी सुंदरता को निखारने के कई प्रयास किए हैं। किसी ने अपने बालों को कलर करना सीख लिया तो कोई फेशियल की नई-नई स्टेप्स सीख रही हैं। अपनी आईब्रोज बनाने से लेकर हेयर कटिंग की कई स्टाइल सीखने में भी महिलाएं पीछे नहीं रहीं। लेकिन इन महिलाओं द्वारा किए गए ट्रीटमेंट से खूबसूरती बढ़ी नहीं बल्कि कम हुई है। 2000 महिलाओं पर की गई स्टडी के अनुसार पैरों की वैक्सिंग करने से लेकर आईलैशेज अप्लाय करने वाली महिलाओं को इसके निगेटिव इफेक्ट मिले हैं। इन महिलाओं द्वारा अपनी खूबसूरती बढ़ाने के तरीके गलत साबित हुए। आईब्रोज बनाने में इनसे शेप बिगड़ गया। अपर लिप्स की वैक्स करने से चेहरे पर रैशेज हो गए। कई महिलाओं ने ये भी माना कि घर में किए गए ब्यूटी ट्रीटमेंट या होममेड फेस मास्क से उनकी स्किन पर रिएक्शन हो गया। इस परेशानी से बचने के लिए 33% महिलाओं ने प्रोफेशनल्स की मदद लेना शुरू की। ये रिसर्च सेंटर : एम के की हेड ऑफ मार्केटिंग किम प्रिस्ट ने की। उनके अनुसार महिलाओं के फील गुड फैक्टर का संबंध परफेक्ट ब्यूटी ट्रीटमेंट से है। इससे हमें सारी ज...

ऑनलाइन पढ़ाई जब बच्चे के लिए समझना हो मुश्किल तो अपनाएं ये 4 तरीके, नोट्स बनाकर और टीचर से बात करके निकालें हल

Image
मौजूदा हालात में बच्चों के स्कूल बंद होने के कारण उनकी ऑनलाइन क्लासेस लगाई जा रही हैं। इसी तरह परीक्षाएं भी ऑनलाइन ली जाने लगी हैं। ऐसे में बच्चों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें समुचित संवाद से लेकर समय प्रबंधन तक में दिक़्क़त हो रही है। 1. समझने में मुश्किल बच्चों को इस तरह पढ़ने की आदत नहीं है, इसलिए उन्हें समझने में वक़्त लगता है। ऐसे में शिक्षक की बात ठीक से सुनने, उसे समझने और नोट्स बनाने में मुश्किल और समय की कमी जैसी समस्याएं आती हैं। समाधान बच्चे को समझाएं कि जब शिक्षक पढ़ाएं तो पूरी तरह ध्यान लगाकर पढ़ें, और अपने नोट्स ख़ुद बनाएं न कि शिक्षक के नोट्स पर निर्भर रहें। इससे उनका रिवीज़न भी होगा और विषय-ज्ञान भी दुरुस्त होगा। 2. कनेक्टिविटी समस्या ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सबसे आम समस्या जो देखने में आती है वो है कनेक्टिविटी की है। इसमें बच्चे कई बार समय पर लॉग-इन नहीं कर पाते या जब तक लॉग-इन हो पाता है क्लास शुरू हो चुकी होती है। कई बार कनेक्शन स्लो होने पर प्रक्रिया रुक जाती है और रीफ्रेश करना पड़ता है। इस कारण समझना मुश्किल होता है कि टॉपिक कहां पहुंच गया है या क...