मौसम बदलते ही आया प्रिंट्स का फैशन, गर्ल्स की पसंद बने इन 4 एक्ट्रेस के प्रिंटेड आउटफिट्स
बॉलीवुडदीवाज की पर्सनालिटी में चार चांद लगाने के लिए फेशन डिजाइनर्स एक से बढ़कर एक प्रिंटेड ड्रेसेस डिजाइन कर कर रहे हैं। कैजुअल से लेकर पार्टी लुक के लिए इसे आप भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। वैसे भीहर साल मानसून से पहले प्रिंटेड कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। फ्लाॅवर प्रिंट के अलावा एनिमल प्रिंट्स की भी ऑनडिमांड हैं। कई डिजाइनर्स बॉलीवुड दीवाज के लिएजैबरा प्रिंट को हाईलाइट कर रहे हैं। इसी तरह चेक्स और लाइंस कई दीवाज के वार्डरोब का हिस्सा बने हुए हैं। कृति सेनन का वन पीस ड्रेस लुक गर्ल्स के बीच चर्चा में रहता है। फुल स्लीव्स यह ड्रेस आपकी स्टाइल में चार चांद लगा सकती है। प्रिंटेड वन पीस इस ड्रेस से आप भी इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए डिजाइनर ड्रेस तैयार कर सकती हैं। स्ट्राइप्स को टॉप और स्कर्ट में किस तरह से डिजाइन किया जा सकता है, इसे जानने के लिए प्रियंका का लुक देख सकते हैं। उनका कॉलर युक्त फुल स्लीव्स टॉप और लॉन्ग स्कर्ट काॅलेज गोइंग के बीच ट्रेंडिंग है। इसके साथ हाई हील सैंडिल की पेयरिंग अच्छी लग रही है। प्लेन क्रॉप टॉप के साथ फ्लोरल लहंगे की टीमिंग श्रद्धा कपूर की खूबसू...