Posts

Showing posts with the label 1733 September 16

कहानी चौकीदारिन माई से बयां होती है गांव में एक विधवा की पूछ-परख, कविता कान की व्यथा बताती है कान के कई काम

Image
कहानी : चौकीदारिन माई लेखक : केदार शर्मा ‘निरीह’ गांव में सब चौकीदारिन माई कहते थे उन्हें। सुनते थे कि वहां के नवाब ने उसके पति को अपने इलाक़े का चौकीदार नियुक्त किया था। लम्बी मूंछें, विशाल क़द-काठी, गठीला शरीर, रोबदार चेहरा। घोड़े पर बैठकर निकलते तो चोर-डाकुओं की रूह कांप जाती। अब तो उनको गुज़रे अरसा हो गया। चौकीदारिन माई उनकी दूसरी पत्नी और क़रीब दस साल छोटी थीं। मध्यम क़द-काठी, गांव की सादगी-भरी वेश-भूषा, पैरों में चांदी की मोटी-मोटी कड़ियां, गौर वर्ण, ललाट पर चंदन का पीला टीका, चेहरे पर वृद्धावस्था को दस्तक देती झुर्रियां, माथे पर चांदी-से चमकते श्वेत केश, पर चाल और आवाज़ में युवतियों जैसा जोश। कुल मिलाकर यह था चौकीदारिन माई का रूप। वैसे तो वह बेटे-बहुओं के पास रह रही थीं, लेकिन घर पर वह मुश्किल से ही रुक पाती थीं। दाई भी थीं, तो घरेलू नुस्ख़ों का खज़ाना लिए नर्स भी। परम्पराओं को समझने वाली विशेषज्ञ भी थीं, तो गांव भर की महिलाओं के लिए एक सास, सखी-सहेली, और भरोसेमंद सहायक भी थीं। कभी-कभी महिलाए हंसी-ठिठोली करतीं- ‘माई, भगवान ने एक साथ सारे गुन आपको ही क्यों दे दिए? हमसे क्या दुश्म...

बैंकॉक की एयरलाइन कंपनी ने हवाई यात्रा न कर पा रहे लोगों के लिए फ्लाइट की तर्ज पर बनाया रेस्टोरेंट, यहां खाने के वो सारे ऑप्शन मौजूद हैं जो प्लेन में मिलते हैं

Image
कोरोनावायरस महामारी ने उन सब लोगों का उत्साह कम किया है जो हवाई यात्रा करने के शौकीन थे। ऐसे ही शौकीनों के लिए बैंकॉक में थाईलैंड बेस्ड एयरलाइन कंपनी थाई एयरवेज ने फ्लाइट की थीम पर अपने रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। यहां खाने के वे सभी ऑप्शंस मौजूद हैं जिन्हें एरोप्लेन में बैठकर खाना यात्रियों को खूब भाता है। इसका इंट्रेंस गेट भी फ्लाइट की तरह ही बनाया गया है। इस रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को अपनी बुकिंग एडवांस में कराना पड़ती है। उन्हें बोर्डिंग पास भी डाउनलोड करना होता है। इस थाई एयरवेज की फ्लाइट अटैंडेंट ने फेस शील्ड पहन रखा है। वे इस होटल के कस्टमर्स को फोटो खिंचवाने में मदद कर रही हैं। ऑन बोर्ड डाइनिंग के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। यहां ग्राहकों के लिए एरोप्लेन की तरह सीट्स की व्यवस्था भी है। साथ ही एरोप्लेन इंजिन के पुराने हिस्सों से डाइनिंग टेबल बनाए गए हैं। यहां प्लास्टिक की ट्रे में फूड की अलग-अलग वैरायटी देखी जा सकती है। यह एयरलाइन फुकेत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इसी तरह के एक रेस्टोरेंट को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। यहां ऑन बोर्ड डाइनिंग का अनुभव लेन...

कोरोना पॉजिटिव राधिका एब्रोल के दिल की बात, इस बीमारी की गंभीरता को समझें ताकि आपको मेरी तरह 5 साल के बच्चे को छोड़कर होम क्वारेंटाइन में न रहना पड़े

Image
कोरोना पॉजिटिव राधिका एब्रोल के दिल की बात, इस बीमारी की गंभीरता को समझें ताकि आपको मेरी तरह अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर होम क्वारेंटाइन में न रहना पड़े दिल्ली की राधिका एब्रोल सफदरजंग एन्क्लेव से निगम पार्षद और एजुकेशन कमेटी की डिप्टी चेयरपर्सन हैं। राधिका दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वे लीड्स यूनिवर्सिटी, लंदन की स्टूडेंट भी रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है। अपने वीडियो के जरिये शुरुआत में उन्होंने कोरोना के लक्षणों के बारे में बताया। राधिका ने बताया कि पांच दिन से उन्हें बुखार था। उसके बाद सर्दी-जुकाम और खांसी हुई। मैंने समझा ये मामूली बात है क्योंकि मुझे एलर्जी प्राब्लम है। तब एक बार भी मैंने यह नहीं सोचा कि मुझे कोरोना है। लेकिन ऐसा नहीं है। ये बीमारी किसी को भी हो सकती है। उनके साथ वाले लोग कहते थे कि ये कोई बीमारी नहीं है। इसे ऐसे ही हौव्वा बनाया हुआ है। लेकिन यह सच में एक गंभीर बीमारी है। यह कोई हौव्वा नहीं है। अगर आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो धैर्य से काम लें। इन हालातों में आपका खुश रहना भी जर...

भव्या दोषी कोरोना के बीच अपने वेंचर 'द डूडल डेस्क' से लोगों को दे रहीं पॉजिटिव थिंकिंग का संदेश, इनके 2 लाख फॉलोअर्स में से 81% महिलाएं हैं

Image
पूरी दुनिया में फैली महामारी की वजह से लोगों का एक दूसरे से मिलना कम हुआ है। कोरोना के चलते हर उम्र के लोगों के बीच डिप्रेशन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में भव्या दोषी अपने वेंचर 'द डूडल डेस्क' के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान लोगों के अहसास बयां कर रही हैं। भावना कहती हैं ''ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपने मैसेज के जरिये ये बताया कि वे अपनी फीलिंग किस तरह से शेयर कर रहे हैं। मेरे पॉजिटिव डूडल्स और मैसेज लोगों को कोरोना काल में सकारात्मक रहने का संदेश देते हैं''। उनके इंस्टाग्राम पेज पर दो लाख फॉलोअर्स हैं। इनमें से 81% महिलाएं हैं। उनके पेज पर कलरफुल डूडल्स और स्ट्रॉन्ग मैसेज देखते ही बनते हैं। एमबीए पासआउट भव्या दोषी अपनी इस कला को खुशी जाहिर करने का जरिया मानती हैं। भव्या के अनुसार, ''मैंने इस पेज की शुरुआत उस वक्त की जब 2015 में मेरे पैरेंट्स इस दुनिया में नहीं रहे। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। उस वक्त मैंने अपनी जॉब छोड़ दी और ऐसी कई किताबें पढ़ी जिससे मोटिवेशन मिल सके''। भव्या के पापा डॉक्टर थे जो लोगों की हर तरह से मदद करते थे। वे कहती हैं ...