Posts

Showing posts with the label 1733 September 24

ये पराठे सहजन की पत्तियों में आटा और हल्दी डालकर बनाएं, इसके फायदे बता रही हैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. रशिका अशरफ अली

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिट इंडिया मूवमेंट के एक साल पूरे होने पर कई हस्तियों से फिटनेस के संबंध में बात की। इस दौरान मोदी ने बताया कि वे फिट रहने के लिए हफ्ते में एक या दो बाद सहजन के पत्तों के पराठे खाते हैं। सहजन को मोरिंगा या ड्रमस्टिक्स भी कहते हैं। कई बीमारियों में इसकी पेड़ के पत्ते, छाल, फूल, फल, बीज यहां तक कि जड़ों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसकी पत्तियों से मिलने वाले फायदों को देखते हुए कई लोग इन पत्तियों से बनी टैबलेट भी खाते हैं। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. रशिका अशरफ अली के अनुसार, सहजन की पत्तियों से बने पराठे में क्लोरोजेनिक एसिड और फाइबर होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-ट्यूमर गुण मौजूद होते हैं। इन पत्तियों में एंटी डायबिटीक प्रॉपर्टीज होती हैं जो शुगर लेवल नियंत्रित करने में सहायक हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है जो हडि्डयों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह एनीमिया के इलाज में भी कारगर है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पराठे सेंक...

नए रूपों में आजमाएं व्यंजन, राजमा कबाब को धनिये-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें, भरवां करेले और कच्चे केले के कबाब भी सबको आएंगे पसंद

Image
अगर एक ही तरह का खाना खाकर ऊब चुके हैं तो यह वक्त है व्यंजनों के साथ प्रयोग करने का। इससे न केवल कुछ नया टेस्ट करने को मिलता है, बल्कि बनाने में भी आनंद आता है। यह बच्चों के लिए भी अच्छा होगा क्योंकि इन प्रयोगों में आप उन सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकेंगे जिन्हें बच्चे अक्सर खाने से दूर भागते हैं। राजमा कबाब सामग्री : राजमा- 2 कप, उबले हुए काजू- आधा कप, पानी में भीगे हुए सत्तू या बेसन- 3 बड़े चम्मच हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर- आधा छोटा चम्मच हरा धनिया- 1 मुट्ठी नमक- स्वादानुसार तेल- तलने के लिए ऐसे बनाएं... - काजू को पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इन्हें मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें। - अब एक बाउल में उबले हुए राजमा को अच्छी तरह से मसलें। इसमें सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। - अब अपने हाथों को गीला करें और फिर मिश्रण का छोटा-सा हिस्सा हथेल...

खुशी चिंदालिया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने भारत में अपना ग्रीन एंबेसडर बनाया, पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयास से मिला ये मौका

Image
गुजरात के सूरत की 17 वर्षीय खुशी चिंदालिया पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं। खुशी को यूनाइटेड नेशंस के एनवायरोमेंट प्रोग्राम तुंजा ईको जनरेशन ने अपना ग्रीन एंबेसेडर नियुक्त किया है। खुशी कहती हैं ''पर्यावरण की दिशा में काम करने की पहल मैंने अपने घर के आसपास कम होती हरियाली देखकर की। मुझे ये अहसास हुआ कि यहां हरियाली की जगह ऊंची ईमारतें ले रही हैं''। खुशी जब अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुई तो घर के आसपास बहुत हरियाली थी। पहले वह न्‍यू सिटीलाइट इलाके में रहती थीं जहां चीकू के पेड़ पर कई पक्षियों का आशियाना था। लेकिन ऊंची ईमारतें बनने के कारण पक्षियों के घोंसले टूटते जा रहे थे। तभी उन्हें इस बात का भी अहसास हुआ कि अगर यही हाल रहा तो उनकी तरह छोटी बहन बड़े होने पर प्रकृति का आनंद नहीं ले पाएगी। ये ख्याल खुशी के मन में आने पर उन्होंने पर्यावरण की दिशा में काम करना शुरू किया। इस सम्मान से खुशी को पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण में भारत के योगदान पर चर्चा करने के लिए एक मंच मिलेगा। उसे इस विषय पर दुनिया भर के अन्य एं...

लंदन के जाने-माने बेकर्स रिचर्ड अमोन और एडी लेबे ने 4 दिन में बना डाला हिंडोला केक, ये खूबसूरत होने के साथ ही मूवेबल भी है

Image
फूड आर्ट की दुनिया में रिचर्ड अमोन और एडी लेबे लंदन में एक जाना-पहचाना नाम है। इस कपल को कोई भी फोटो या डिजाइन बता दो तो ये अपने आर्ट से वैसा ही केक बना देते हैं। यूं तो आपने कई डिजाइन के विभिन्न स्वाद वाले केक देखें और खाएं होंगे लेकिन झूले के आकार का या हिंडोला शेप वाले केक देखकर आपको हैरानी होगी कि ऐसे केक भी बनते हैं। आप ये सोच सकते हैं कि इन्हें कितनी मेहनत से बनाया जाता होगा। लंदन की फेमस केक गैलरी टैटूड बेकर्स के ये दो फूड आर्टिस्ट एडी लेबे और रिजर्ड एमोन ने करीब चार दिन की मेहनत के बाद ऐसा हिंडोला केक बनाया है। इस कपल को इस तरह के डिजाइन वाले केक बनाने में महारत हासिल है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्होंने फूड आर्ट की सीमाएं लांघकर इस तरह केक बनाकर दिखाए हैं। इस फूड आर्ट स्टूडियो का कहना है कि कपल के बनाए हिंडोला, मूवेबल केक अब तक के सबसे इंप्रेसिव डिजाइन हैं। इनका दावा है कि टैटूड बैकर्स की तरह के केक शायद ही कहीं देखने को मिलेंगे। एडी लेबे बताती हैं कि ''हद से ज्यादा खूबसूरत ये केक इस तरह बनाए गए हैं जो विजुअल इफेक्ट के लिए मेरी गो राउंड की तरह मूव भी करते हैं...