Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:53PM

नीता अंबानी और इवांका ट्रंप भारत में डिजिटल जेंडर डिवाइड को खत्म करने के लिए एक साथ आए, जल्दी लॉन्च करेंगी वुमन कनेक्ट चैलेंज

Image
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारत में डिजिटल जेंडर डिवाइड को खत्म करने के लिए ‘यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट’ यानी USAID के साथ हाथ मिलाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी और एडवाइजर इवांका ट्रंप मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहीं। अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2019 में दुनिया भर में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘वूमेंस ग्लोबल डेवलेपमेंट प्रोस्पेरिटी’ यानी W-GDP इनिशिएटिव को लॉन्च किया था। इसे बनाने में इवांका ट्रंप ने खास भूमिका निभाई थी। W-GDP इनिशिएटिव का मकसद 2025 तक विकासशील देशों की 50 लाख महिलाओं तक पहुंचने का है। W-GDP इनिशिएटिव के तहत रिलायंस फाउंडेशन और USAID साथ मिलकर काम करेंगे। इस महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा W-GDP के तहत हुए एक कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम की मेजबानी अमेरिकी उप-मंत्री स्टीफन बेजगुन ने की। कार्यक्रम में यूएसएआईडी के उप-प्रशासक बोनी ग्लिक भी शामिल रहे। इस प्रोग्राम को वर्चुअली संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने कहा: “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी और गर्व है कि USAID के साथ साझेदारी करके रिलायंस फाउंडे...