Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:09PM

जानलेवा बीमारी से जीतकर लौटी 16 साल की बेटी का संघर्ष, 10 माह में 3 सर्जरी फिर भी मुस्कुराती है सुचिता

Image
सिकल सेल डिसीज यह नाम सुनने में जितना अजीब लगता है, यह बीमारी भी उससे कम घातक नहीं है। हजारों में से किसी एक को यह बीमारी होती है। खून में पल रहा यह मर्ज मरीज की जान भी ले सकता है। हालांकि, जागरूक मरीज उपचार के जरिए सामान्य जीवन जी सकता है। इस रोग और इसके उपचार से लोगों को जागरूक कराने हर साल 19 जून को ‘विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है। आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं सुचिता पाटिल से। जिसने अपनी जीवटता से इस जानलेवा बीमारी को परास्त किया है। बचपन से ही कमजोर थी ये दास्तां है भोपाल केबरखेड़ा निवासी बीएचईएल में एजीएम आरबी पाटिल की 16 साल की बेटी सुचिता की। पाटिल कहते हैं कि सुचिता बचपन से ही कमजोर थी। मौसम में जरा सा बदलाव होने पर उसे सर्दी-खांसी, बुखार हो जाता था। हम इसे साधारण समझकर डॉक्टर से इलाज कराते रहे। फिर भीपांच वर्ष की होने तकवह हमेशा बीमार ही रही। ब्लड टेस्ट कराया तब मेरे डॉक्टर भाई ने सुचिता का ब्लड टेस्ट कराया। रिपोर्ट में पता चला कि सुचिता सिकल सेल से पीड़ित है। यह जानते ही पूरा परिवार तनाव में आगया। हालांकि हम इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानते नहीं थे, लेकिन इत...