Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:34AM

102 वर्ष के राल्फ और 100 साल की डोरोथी ने मनाई शादी की 86 वीं सालगिरह, इस सेलिब्रेशन में उनकी चौथी पीढ़ी भी हुई शामिल

Image
व्यसनमुक्त जीवन जीने वाले लंबी उम्र पाते हैं और जीवन का पूरा आनंद लेते हैं। अमेरिका के ऐसे ही इस कपल के बारे में जानकार हैरानी होगी कि उन्होंने हाल ही में शादी की 86 वीं सालगिरह मनाई है। अपने बच्चों की चौथी पीढ़ी देख रहे इस कपल का कहना है कि वे अच्छी आदतें रखते हैं। उन्होंने जीवन में कभी शराब नहीं पी और न ही कभी धूम्रपान किया। यही वजह है कि आज भी वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इन दोनों ने सफल जीवन के कई राज भी शेयर किए जिन्हें इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। 102 साल के राल्फ कोहलर और 100 साल की उनकी पत्नी डोरोथी रेडिंग ने बताया कि जब से 16- 17 वर्ष के थे, तब नेब्रास्का में पहली बार मिले थे। उन्हें पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था। दोनों ने उसी समय शादी करने का मन बना लिया और टेकामा स्थित कोर्ट रूम जा पहुंचे। कम उम्र के होने से जज ने इन्हें शादी नहीं करने की सलाह दी। अगले दिन दोनों अपनी मां के साथ दूसरे जज के पास पहुंचे तो वहां इजाजत मिल गई। इस तरह 17 सितंबर 1935 को इन्होंने शादी कर ली। लोगों ने कहा था कि इनकी प्रेम कहानी ज्यादा दिन नहीं चलेगी लेकिन आज ये उदाहरण हैं। खुशहाल जीवन...