Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:26PM

वुमन स्टील अथॉरिटी की अगली चेयरपर्सन होंगी सोमा मंडल, वे कहती हैं मैं वो हर काम करने का साहस रखती हूं जो पुरुष कर सकते हैं

Image
देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी सेल की अगली चेयरपर्सन के लिए सोमा मंडल के नाम सामने आया है। यह पहली बार होगा जब देश में कोई महिला इस पद को संभालेगी। फिलहाल सोमा मंडल सेल में डायरेक्टर (कमर्शल) का पदभार संभाल रही हैं। अगर उनकी नियुक्ति को स्वीकृति मिलती है तो वह अनिल कुमार चौधरी की जगह लेंगी। अनिल कुमार इस साल दिसंबर में रिटायर होने जा रहे हैं। इसके बाद 1 जनवरी 2021 से सोमा मंडल अपना कार्यभार संभालेंगी। उनके पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर बनें सोमा भुनवेश्वर की रहने वाली हैं। उनका संबंध एक मध्यम वर्गीय परिवार से है जहां उनके पिता एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट हैं। वे चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने लेकिन उन्होंने इंजीनियर की डिग्री लेना पसंद किया। उनके पति भी इंजीनियर थे जो 2005 में इस दुनिया को छोड़ गए। फिलहाल वे अकेले ही तीन बच्चों की परवरिश कर रही हैं। सेल में डायरेक्टर का पदभार संभाला सोमा मंडल ने एनआईटी राउरकेला में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। डिग्री हासिल करने के बाद सोमा ने साल 1984 में एक सरकारी एल्युमीनियम कंपनी नालको में ट्रेनी के तौर पर जॉइन किया था। कई साल...