खाने में नयापन लाने के लिए आम से बनाएं ढोकला और केक, परवल से बना डेजर्ट भी सबको आएगा पसंद
रोज के नाश्ते में किए गए थोड़े से बदलाव आपको नया टेस्ट देने में मदद करते हैं। ऐसे ही बदलावों के साथ कुछ रेसिपीज़ प्रस्तुत कर रहे हैं। इन्हें घर पर बनाकर ज़रूर देखिएगा। ये डिशेज टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी हैं। अगर आप डेजर्ट में मीठा पसंद नहीं करते तो इसे शुगर फ्री से भी बना सकते हैं। खाने में नमक और तेल या घी की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार कम या अधिक रखें। विधि : - सूजी में दही और नमक मिलाकर आधे घंटे के लिए रख दें। बेसन में नमक और हल्दी मिलाकर रख दें। हरी मिर्च, धनिया, अदरक को मिक्सी में बारीक पीस लें। - अब सूजी के मिश्रण को तीन भागों में बांटें। एक में हरी मिर्च का पेस्ट और कच्चा आम मिलाएं। दूसरे हिस्से को सफ़ेद रहने दें। तीसरे हिस्से के लिए बेसन में पके हुए आम का गूदा मिलाएं। - अब हरी मिर्च के मिश्रण में आधा छोटा चम्मच ईनो मिलाकर कटोरियों मेंया दो-दो चम्मच भरें। इन्हें पांच मिनट के लिए स्टीम करें। - अब सफ़ेद सूजी के मिश्रण में भी आधा छोटा चम्मच ईनो मिलाएं और हरी मिर्च की कटोरियों में दो-दो चम्मच भरकर पांच मिनट स्टीम करें। कटोरियों में तीसरी परत बनाने के लिए ...