Posts

Showing posts with the label 1733 July 13

पत्थर पर लिखी 4 हजार साल पुरानी रेसिपी से तैयार की डिश, लिपि को ट्रांसलेट कराकर लॉकडाउन में बनाएं व्यंजन

Image
क्या आपने 4000 साल पुरानी रेसिपी के बारे में कभी पढ़ा है या बनाने की कोशिश है। ज्यादातर का जवाब होगा, नहीं। लेकिन ब्रिटेन के रहने बिल सुथरलैंड ने लॉकडाउन के दौरान मेसोपोटामिया के 4 हजार साल पुराने व्यंजन बेबीलोनियन और असीरियन बनाए। पत्थर पर लिखी रेसिपी को ट्रांसलेट किया गया और तैयार डिशेज की फोटोज ट्विटर पर शेयर कीं। लॉकडाउन में डिशेज में सबसे ज्यादा प्रयोग हुए ट्विटर यूजर बिल सूथरलैंड ने ट्वीट किया, लॉकडाउन के दौरा 1730 ईसा पूर्व के दुनिया के सबसे पुराने व्यंजन को बनाने की कोशिश की। ये मेसोपोटामिया की डिशेज बेबीलोनियन और असीरियन हैं। मेसोपोटामिया फिलहाल इराक में हैं और इसमें सीरिया और तुर्की के हिस्से भी शामिल हैं। बिल ने डिशेज से जुड़ चार ट्वीट किए। दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान लोगों ने डिशेज में काफी तरह के प्रयोग किए। कोरोनाकाल कायह ऐसा पहला मामला है, जब इतनी पुरानी विधि से कोई व्यंजन तैयार किया गया है। 5 रेसिपी तैयार कीं, 3 की फोटोशेयर कीं बिल ने 5रेसिपी तुहू, मेमने का मुरब्बा, पेसरुटम,बेबीलोनियन और असीरियन तैयार किया। बिल ने ट्वीट किया, मेमने का मुरब्बा सबसेलजीज था। इसके अलाव...

सोने के बढ़ते भावों को देखकर आपुलकी संस्था की महिलाओं ने पहनी सब्जियों से बनी ज्वेलरी, दिया सादगी से रहने का संदेश

Image
आपने शादी समारोहों में महिलाओं को महंगी और चमचमाती ज्‍वेलरी में तोदेखा होगा लेकिन बेंगलुरु में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जहां महिलाओं ने कच्‍ची सब्जियों के बने गहने पहनें। बाजार में सोना 50 हजार रुपए तोले के भाव पर पहुंच गया है। इसके चलते महिलाओं ने आज के दौर में इस प्रयोगात्‍मक और सादगी भरे प्रजेंटेशन का उदाहरण प्रस्‍तुत किया। यह थीम बेंगलुरु की एक मराठी संस्‍था 'आपुलकी' ने रखी थी। इसमें यही शर्त थी कि शादी मेंसोने के गहने पहनने के बजाय कच्‍ची सब्जियों से बनेगहने पहनना है। इसके चलते महिलाओं ने कच्‍ची सब्‍जी से बने आभूषण पहने और खूब उत्‍साह से समारोह में शिरकत की। इन गहनों को पहनकर सुंदर लगी महिलाओं ने कई सारी तस्‍वीरें भी उतरवाईं जो अब इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सब्जियों के आभूषण बने तो लोग देखते ही रह गए। सब्जियों के झुमके, माला, कंगन, चूड़ी, गजरा सब इस थीम में सुंदर लग रहे थे। महिलाओं ने भी इसे पहनकर यह अनुभव किया कि सुनहरे, चमकते गहनों की जगह हरी-भरी सब्जियों से बनेगहने भी अच्छे लगते हैं। खाने के उपयोग तक सीमित नहीं हैं इस शादी में पहनी गई ज्वेलरीदेखकरय...

कोरोना काल में कई कंपनियां दे रही है कांट्रैक्चुअल वर्क के मौके, हाउस वाइफ इसका हिस्सा बन कर सकती हैं अच्छी कमाई

Image
भारत में कोरोनोवायरस ने जो एक अच्छा बदलाव किया है, वह है कांट्रैक्चुअल वर्क की वापसी। हाल हीमें लागू लॉकडाउन के चलते वर्क फोर्स का एक बड़ा हिस्सा घर से काम कर रहा है। कोरोना ने साबित कर दिया है कि ऐसा कोई भी काम नहीं है, जिसे घर से नहीं किया जा सकता। ऐसी महिलाएं जिनके पास कोडिंग, डेटा विश्लेषण, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और प्रोग्रामिंग जैसी प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों की क्षमताएं हैं, उनके पास वैश्विक स्तर पर कंपनियों से बड़े कांट्रैक्चुल वर्क लेने का अवसर बढ़ गया है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारतीय रुपए का मूल्य बहुत कम होने के कारण भारत के पेशेवरों को वैश्विक स्तर पर बढ़त मिली है। भारतीय पेशेवर दुनिया के अन्य देशों के पेशेवरों की तुलना में सस्ते पड़ते हैं।एडिटरइंडिया, फोर्ब्स एडवाइजर आशिका जैन बता रही हैं महिलाओं के लिए कांट्रैक्चुअल वर्क के जरिये जॉब के अवसर कैसे तलाशे जा सकते हैं। 1. बड़े कॉरपोरेट्स के साथ-साथ छोटी फर्म्स भी अब कांट्रैक्चुअल जॉब करवा रही हैं। ऐसी गृहिणियां जिन्हें घर और परिवार की देखभाल के लिए अपनी नौकरियों को छोड़ना पड़ा था, उनके पास अब एक ...

प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मैगजीन में पहली बार मिला ट्रांसजेंडर मॉडल वेलेंटिनो को स्थान, अपनी ही तरह की महिलाओं को दिलाना चाहती हैं उनका हक

Image
स्पोर्ट्स एलेस्ट्रेड एक अमेरिकन स्पोर्ट्स मैगजीन है। इसका सर्कुलेशन 10 लाख है। इसे दो बार नेशनल मैगजीन अवार्ड प्राप्त है। इस मैगजीन के स्विम सूट इश्यू में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर मॉडल को स्थान मिला है। ब्राजील की वेलेंटिनो सेंपियो एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। वे पहली बार 2020 के अंक में हेदी क्लम और एश्ले ग्राहम जैसी जानी-मानी हास्तियों के साथ दिखाई देंगी। 23 साल की सेंपियो इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हैं। मैगजीन का यह अंक 21 जुलाई को रिलीज होगा। सेंपियोब्राजील मेंनॉर्थ ईस्ट के एक छोटे से गांव से संबंध रखती हैं। वे कहती हैं मैं एक ऐसे गांव में रहती हूं जहां गरीबी की दर ज्यादा है। यहां ट्रांसजेंडर समुदाय आज भी अपमान की नजरों से देखा जाता है। ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इस प्रतिष्ठित प्रत्रिका के लिए चुना गया। मैं चाहती हूं कि मेरी तरह अन्य ट्रांसजेंडर्स को भी समाज में सम्मान और उनका हक मिले। मैं उनके लिए जो भी संभव है, हर वो प्रयास करना चाहती हूं। इससे पहले 2017 में सेंपियो ऐसी पहली ट्रांसजेंडर मॉडल थीं जो वॉग के कवर पेज पर देखी गई थीं। इसके फ्रेंच एडिशन के कवर पर उन्हें स्थान मिला ...

कभी पोर्सलिन पेंटर रहीं जूडित इंटरनेशनल ब्रांड जिंजरब्रेड के लिए बना रहीं एंब्रॉयडरी वाली कुकीज, लोगों को देती हैं इसे बनाने की ट्रेनिंग

Image
कार्टून कैरेक्टर और एनिमल्स के हूबहू चित्र जिंजरब्रेडब्रांड ने अपनी मिठाइयों पर उकेरकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। आज जिंजरब्रेड कुकीज पर बनाया गया तरह-तरह का आर्ट इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 2012 में एक प्रोजेक्ट मैनेजर जेनेट ओडेक्ट ने अपने फॉरेन बिजनेस पार्टनर के लिए कुछ स्वादिष्ट जिंजरब्रेड कुकीज पैक करने के लिए जूडितको कहा था। यह कुकीज उस पार्टनर को इतनी पसंद आई कि उसने जूडित को ऑफर दे डाला कि मेरे साथ बिजनेस शुरू करोगी? पहले पोर्सलिन पेंटर थी आज जूडित काफी फेमस पेस्ट्री शेफ हैं, लेकिन किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि इस प्रोफेशन में आने से पहले जूडित पोर्सलिन पेंटर थीं। यानी वे मिट्‌टी के बर्तनों पर पेंट से डिजाइन बनाया करती थीं। यही कारण है कि उनकी हर कुकीज में बेहतरीन पेंटिंग और डिजाइन देखने को मिलती है। टाइम लगता है कुकीज में देखते ही लोगों को लगे कि ये तो चमत्कार है, ऐसी मिठाइयां बनाने में बहुत कम समय खर्च होता है। क्योंकि हर काम एक स्टेज में करना होता है, जैसेपहले बेक करके ठंडा होने के लिए घंटे भर रखना। फिर उसके बेस पर ग्लेज लगाकर सुखाना। इ...