प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मैगजीन में पहली बार मिला ट्रांसजेंडर मॉडल वेलेंटिनो को स्थान, अपनी ही तरह की महिलाओं को दिलाना चाहती हैं उनका हक

स्पोर्ट्स एलेस्ट्रेड एक अमेरिकन स्पोर्ट्स मैगजीन है। इसका सर्कुलेशन 10 लाख है। इसे दो बार नेशनल मैगजीन अवार्ड प्राप्त है। इस मैगजीन के स्विम सूट इश्यू में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर मॉडल को स्थान मिला है।
ब्राजील की वेलेंटिनो सेंपियो एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं।

वे पहली बार 2020 के अंक में हेदी क्लम और एश्ले ग्राहम जैसी जानी-मानी हास्तियों के साथ दिखाई देंगी।
23 साल की सेंपियो इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हैं। मैगजीन का यह अंक 21 जुलाई को रिलीज होगा। सेंपियोब्राजील मेंनॉर्थ ईस्ट के एक छोटे से गांव से संबंध रखती हैं।

वे कहती हैं मैं एक ऐसे गांव में रहती हूं जहां गरीबी की दर ज्यादा है। यहां ट्रांसजेंडर समुदाय आज भी अपमान की नजरों से देखा जाता है।

ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इस प्रतिष्ठित प्रत्रिका के लिए चुना गया। मैं चाहती हूं कि मेरी तरह अन्य ट्रांसजेंडर्स को भी समाज में सम्मान और उनका हक मिले। मैं उनके लिए जो भी संभव है, हर वो प्रयास करना चाहती हूं। इससे पहले 2017 में सेंपियो ऐसी पहली ट्रांसजेंडर मॉडल थीं जो वॉग के कवर पेज पर देखी गई थीं। इसके फ्रेंच एडिशन के कवर पर उन्हें स्थान मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transgender model Valentino got first place in prestigious sports magazine, wants to get women of her own kind


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3esbhmN

https://ift.tt/2ZohpbO

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी