गोल्ड मेडल स्कल्पटर आर्टिस्ट हैं दिल्ली की मीता सुरैया, लोगों को ऑनलाइन सीखा रहीं गणेशजी की मूर्तियां बनाना
गणेश चतुर्थी का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। उनकी प्रतिमा को खरीदने के लिए कई दुकानों पर घूमना या श्री गणेश के आगमन की घर में कई तैयारियां करना तो हर साल होता है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने सभी त्योहारों का मजा कम किया है जिसमें से गणेश चतुर्थी भी एक है। ऐसे मुश्किल हालातों में भी गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन को बनाए रखने का काम मीता सुरैया अपने प्रयासों से कर रही हैं। गुड़गांव की रहने वाली मीता एक गोल्ड मेडलिस्ट स्कल्पटर आर्टिस्ट हैं। कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मीता ने एक क्ले किट बनाई है जिसकी मदद से आप घर में गणेश जी की सुंदर प्रतिमा बना सकते हैं। दिल्ली की रहने वाली मीता पिछले 11 सालों से गणेश भगवान की सुंदर प्रतिमा बना रही हैं। वे कहती हैं मिट्टी से बनी मूर्तियां ईको फ्रेंडली होने के साथ ही श्रीगणेश को सम्मान देने का सही तरीका भी है। वैसे भी हर साल गणेश विसर्जन के समय कई क्लिंटल प्लास्टर ऑफ पेरिस समुद्र के किनारे फेंक दिया जाता है। इससे जल प्रदूषण बढ़ता है। हर साल जब सुरैया ऑर्डर लेकर गणेश जी की प्रतिमा बनाती हैं तो वे लोगों को इस...