Posts

Showing posts with the label 1733 January 11

महिलाएं अपने बच्चों से वित्तीय सलाह लेने में पुरुषों से आगे, 12 में से 1 संतान अपनी मां को जबकि 14 में 1 पिता को सलाह देते हैं

Image
अपने बच्चों से फायनेंशियल एडवाइस लेने में मां पिता से आगे रहती हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे ने साबित कर दिया है। इस सर्वे के अनुसार, 12 में से एक संतान अपनी मां को वित्त संबंधी सलाह देती है। जबकि 14 में से एक पिता अपने बच्चों से फायनेंशियल एडवाइस लेते देखे जाते हैं। ये सर्वे एक फायनेंशियल सर्विस कंपनी हारग्रीव्स लैंसडाउन द्वारा किया गया। इस सर्वे में ब्रिटेन के 2000 लोग शामिल हुए। महिलाएं वित्त संबंधी बातें अपने बच्चों से शेयर करती हैं और उनकी दी हुई सलाह मानकर ही इस संबंध में फैसला लेना पसंद करती हैं। 42% महिलाओं ने माना कि वे इस मामले में अपने बच्चों पर भरोसा करती हैं। हारग्रीव्स लैंसडाउन की पर्सनल फायनेंस एनालिस्ट सारा कोल्स के अनुसार, ''पैरेंट्स को मनी मैटर्स पर एडवाइस देने में कुछ ऑर्गेनाइजेशंस जैसे सिटीजन एडवाइस मनी एंड पेंशंस सर्विस आदि भी मदद करती हैं। लेकिन उसके बाद भी अगर आपको सही सलाह नहीं मिल रही हैं या आप इनकी सलाह से संतुष्ट नहीं हैं तो फायनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं। ये निश्चित रूप से आपके मनी मैटर को सुलझाने में मदद करेंगे''। Download Dainik...

तेलंगाना की बाबुरी सिरिशा बनीं पहली लाइन वुमन, वे ये साबित करना चाहती हैं कि महिलाएं कोई भी काम करने में पुरुषों से कम नहीं हैं

Image
तेलंगाना की बाबुरी सिरिशा ने मिलकर अन्य लड़कियों के साथ हाईकोर्ट तक पहुंची। उन्होंने कहा कि लाइनमैन की पोस्ट के लिए लड़कियों को भी लड़कों की तरह समान अवसर मिलना चाहिए। इससे पहले तेलंगाना के बिजली विभाग में लाइनमैन की पोस्ट के लिए जो भर्ती निकाली थी उसमें महिलाओं को वर्जित लिखा गया था। लेकिन सिरिशा ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर इस बैन का विरोध किया। उसने ट्रेड में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी। सिरिशा के साथ आठ और लड़कियों ने इस पोस्ट के लिए अप्लाय किया था। लेकिन सिरिशा ने ये परीक्षा पास की। इसके साथ ही बिजली के खंबे पर चढ़ने की परीक्षा भी पास की। इस बहादूर लड़की ने खंबे पर चढ़ने और फिर उतरने में एक मिनट से भी कम समय लिया। वे तेलंगाना की पहली महिला लाइन वुमन हैं। सिरिशा की उम्र 20 साल है। वे सिद्दीपट्‌ट राज्य के मारकूक मंडल में गणेशपल्ली गांव की निवासी हैं। सिरिशा का कहना है कि एक लाइन वुमन के तौर पर उन्हें कड़ी मेहनत करना होती है। वे अपने काम के बल पर ये बताना चाहती हैं कि महिलाएं किसी भी काम को करने में पुरुषों से कम नहीं हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ...

चना दाल सब्जी बनाने की आसान रेसिपी, घर आए मेहमानों को भी खूब आएगी पसंद

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Easy recipe for making chana dal sabzi, guests who come home will also like from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sc2SvU https://ift.tt/2XsKf91