Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:03PM

साउथ इंडियन डिश इडली-डोसा ही नहीं पेसारूट्‌टी और पुलिहारा की सेहत के लिए फायदेमंद, गुड़ और पाम शुगर के इस्तेमाल से दिया जा रहा डिफरेंट टेस्ट

Image
वेस्टर्न कंट्रीज में रहने वाले अधिकांश लोग मीट या सीफूड खाते हैं। जबकिनेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार 10 में से 3 भारतीय वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं। इंडियन वेजिटेरियन में से अधिकांश लोग लेक्टो वेजिटेरियन हैं जो चीज़, दूध और दूध से बने अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अगर बात हमारे देश की करें तो नॉर्थ से लेकर साउथ इंडिया तक कुकिंग स्टाइल अलग-अलग हैं। हर जगह खानाबनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मसाले भी एक दूसरे से अलग हैं। वुडलैंड्स इंडियन वेजिटेरियन रेस्टोरेंट के ओनर अरुण एलेक्स पुडुपडी एगानाथनहॉन्गकॉन्ग में भारतीय रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं।उनके अनुसार साउथ इंडियन डिश में उपयोग होने वाले कई मसालों में स्वाद के साथ-साथ मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसलिए सिर्फ भारत ही नहीं बल्किहॉन्गकॉन्ग में भी इसे खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। सांभर बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों से डाइजेशन ठीक रहता है। लो कैलोरी होने ये यह वजन कम करता है। जायफल और केसर जैसे मसालेइफेक्टिव दक्षिण भारत के मसालों औरतेल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यहां सांभर और रसम बनाने ...

वेदिका ने घोली पापा के जीवन में खुशियाें की मिठास, प्रेम और सम्मान की चाहत ने हीरू के स्वभाव को बदला

Image
लघुकथा# 1.मिठास आज सुबह जब वेदिका के पिता मार्निंग वॉक से घर लौटे, तो कुछ उदास-से दिखाई दिए। हॉल में आकर सोफे पर बे-मन से बैठ गए। वेदिका ने किचन में जाकर अपनी मां से कहा, ‘मां, आज पापा की चाय में एक चम्मच चीनी और मिला दो।’ ‘क्यों? तुम्हारे पिता तो फीकी चाय पीते हैं न!’ मां ने थोड़ा हैरान होकर पूछा। ‘पापा का मूड आज कुछ ख़राब लग रहा है। चीनी की मिठास से शायद ठीक हो जाए।’ वेदिका ने जवाब दिया। ‘मूड ख़राब है! क्यों, क्या हुआ उन्हें अचानक?’ मां ने पूछा। ‘होना क्या है, आज फिर किसी की बेटी या पोती की शादी की ख़बर मिल गई होगी या फिर हो सकता है मेरी ही शादी का ज़िक्र किसी ने छेड़ दिया होगा इसलिए परेशान होंगे।’ वेदिका ने कहा। ‘परेशान होने वाली बात ही है, पिता हैं वो तुम्हारे। उन्हें तुम्हारी फ़िक्र नहीं होगी तो किसे होगी? वे भी चाहते हैं कि हमारे जीते जी तुम्हारी शादी हो जाए।’ मां ने कुछ चिंतित स्वर में कहा। ‘मां प्लीज़, अब आप शुरू मत हो जाइएगा। जल्दी से चाय लेकर हॉल में आ जाइए।’ इतना कह वेदिका किचन से बाहर चली गई। पीछे-पीछे मां भी चाय की ट्रे लेकर पहुंची। पिता अब भी कहीं अपने ख़्यालों मे...