Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:10PM

पलक रॉय चौधरी गरीब परिवारों की महिलाओं को दे रहीं सिलाई की ट्रेनिंग, वे चाहती हैं बाजार में इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिले

Image
पश्चिम बंगाल के 24 प्रांगण हिंगलगंज की हेड मास्टर पलक रॉय चौधरी ने शिक्षित युवा महिलाओं को टेलरिंग सीखाने की शुरुआत की। इनमें से अधिकांश वे महिलाएं हैं जो बेरोगजार हैं। यहां आने वाली कुछ महिलाओं ने ग्रेजुएशन किया है तो कुछ पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इन महिलाओं को मार्केट में अपने प्रोडक्ट को ब्रांड बनाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। पलक के अनुसार, इस क्षेत्र में गरीब परिवारों की ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपनी पढ़ाई पूरी की है। इनमें वे गृहणियां भी शामिल हैं जो इस काम के जरिये परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करना चाहती हैं। ये ट्रेनिंग हिंगलगंज स्कूल और मॉम सुंदरबन सोसायटी नामक एक एनजीओ के जॉइंट वेंचर से दी जा रही है। यहां इन महिलाओं को मास्क और बैग्स बनाना सिखाया जाता है। इन्हें बैकपैक और शॉपिंग बैग्स बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन्हें सिखाने की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होती है जो शाम 4:30 बजे तक जारी रहती है। पलक चाहती हैं कि बाजार में इन महिलाओं को अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिले। सिलाई की इस ट्रेनिंग में शामिल सुमिता कयाल ने इंग्लि...

मॉडर्न इंटीरियर यानी हर कमरे के लिए अलग लाइट, इस मॉनसून मॉडर्न और रेट्रो लाइटिंग से घर को दे नया लुक

Image
होम इंटीरियर का बेहद खास हिस्सा होती है लाइटिंग। यह घर का माहौल बदल देती है। मॉडर्न इंटीरियर की बात करें तो अब हर रूम के लिए अलग डिजाइन की लाइट होती है। जो बेडरूम में अच्छी लगती है, जरूरी नहीं वह किचन में भी अच्छे लगे। इस ट्रेंड के लिए काफी हद तक टेक्नोलॉजी भी जिम्मेदार है। इंटीरियर डिजाइनर्स की माने तो होम मेकओवर में अब एडवांस फिक्सचर्स और बल्ब्स बहुत मायने रखते हैं। घर को नए अंदाज में रोशन करने के लिए मॉनसून पर्फेक्ट सीजन है। इंटीरियर लाइटिंग में इस साल बड़े बदलाव तो नहीं हुए हैं, लेकिन जो है वह देखने लायक है। सॉफ्ट गोल्ड- अब सॉफ्ट कलर पसंद किए जा रहे हैं। ग्रे और बेज कॉम्बिनेशन तेजी से मशहूर हुआ है। सॉफ्ट गोल्ड भी खास बना हुआ है। मॉडर्न हो या अर्बन यह डेकोर के साथ आसानी से ब्लेंड हो जाता है। ऐसे करें इस्तेमाल- सॉफ्ट गोल्ड लाइटनिंग फिक्सचर्स कई स्टाइल और डिजाइन से मिलते हैं। ओवरहेड लाइटनिंग के लिए ऐसे फिक्सचर्स का चुनाव कर सकते हैं, जिसमें सॉफ्ट गोल्ड हो। ऐसे फिक्सचर्स देख सकते हैं, जिसमें सॉफ्ट गोल्ड के साथ अन्य सॉफ्ट शेड्स हो- जैसे ग्रे और मैट सिल्वर। घर के खास कौनर्स या वॉल्...