Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:12PM

कॉफी में पीनट बटर मिलाकर पाएं डिफरेंट टेस्ट, इसमें चुटकी भर दालचीनी पाउडर डालने से मिलेगा मनचाहा फ्लेवर

Image
कॉफी लवर्स रोज एक ही तरह की कॉफी पीकर बोर हो गए हैं, तो यह छोटे-छोटे ट्विस्ट अपनाकर अपनी मॉर्निंग या ईवनिंग कप ऑफ कॉफी को घर पर ही अपग्रेड कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी कॉफी को फ्रीज़र में फ्रीज़ किया जा सकता है और इससे भविष्य में आइस्ड बेवरेज बनाए जा सकते हैं। नो-शुगर फ्लेवर्ड कॉफी भी ट्राय कर सकते हैं। हेज़लनट फ्लेवर इन दिनों सबसे ज्यादा मशहूर है। इसके बाद वनिला और मोका भी विकल्प हैं। आजकल बहुत से ब्रांड्स फ्लेवर्ड कॉफी ऑफर कर रहे हैं। 1. होम मेड वैनिला क्रीमर इसमें केवल दो इंग्रीडिएंट्स के साथ एक कप कॉफी तैयार की जा सकती है। नेचुरली स्वीट वनिला क्रीमर इस्तेमाल करने के लिए एक चौथाई कप दूध (ओट, आमंड, सॉय) को वनिला एक्सट्रैक्ट की 4-5 बूंदों के साथ मिक्स कर 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। 2. कोको : कॉफी कप में थोड़ा-सा कोको पाउडर मिला लेंगे तो बेहद स्वादिष्ट चॉकलेट फ्लेवर कॉफी आपको मिलेगी। इसमें मौजूद कोको फ्लेवेनॉल्स आपका ब्लड फ्लो सुधार कर हार्ट हेल्थ बेहतर करते हैं। 3. थोड़ा फिज़ : कॉफी बोरिंग और फ्लैट लग रही है तो उसे फिज़ी स्पिन भी दिया जा सकता है। आइस्ड कॉफी में थोड़ा ...