पाकिस्तान में वकील बनी निशा राव तो कर्नाटक की त्रिनेत्रा ने डॉक्टर बनकर कमाया नाम, बिओंसे, उरूज और धनंजय ने बनाई अपनी खास पहचान
हम चाहे देश में हुए विकास की कितनी ही बातें करें लेकिन अभी भी ट्रांसजेंडर्स को समाज में बराबरी का हक नहीं मिला है। वे अपने अथक प्रयास के बाद भी लोगों के बीच सम्मान पाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस साल पांच ऐसी ट्रांसवुमन चर्चा में रहीं जिन्होंने अपने काम और मेहनत के बल पर न सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि अपने समुदाय के बीच भी मिसाल कायम की है। बेओंसी लेश्राम 27 साल की बेओंसी इंफाल के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं। वह सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर हैं। फिलहाल वे इंफाल के शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। उन्हें इस अस्पताल में पीपीई किट पहने कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करते देखा जा सकता है। महामारी के बीच मरीजों की सेवा कर वे कोरोना वॉरियर के तौर पर तारीफ पा रही हैं। बेओंसी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्टूडेंट रही हैं। आजकल वे पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। त्रिनेत्रा हल्दर गम्माराजू वे कर्नाटक की पहली ट्रांसवुमन डॉक्टर के रूप में अपनी खास पहचान रखती हैं। बेंगलुरु में त्रिनेत्रा कभी अंगद...