केरल की इंदुजा प्रकाश 27 साल की उम्र में बनी प्लस साइज मॉडल, उन्हें ऐसे लोगों से शिकायत है जो उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हैं
इंदुजा प्रकाश को बचपन से अपने मोटापे की वजह से चिढ़ाया जाता था। लेकिन 27 साल की उम्र में इंदुजा का यही मोटापा उनके प्रोफेशन की वजह बना। वे एक प्लस साइज फैशन मॉडल के तौर पर अपनी खास पहचान रखती हैं। वे कहती हैं -''मलयाली लोगों की इस सोच को बदलना मेरे लिए बहुत मुश्किल था कि एक स्लिम फिगर वाली लड़की ही मॉडल बन सकती है''। इंदुजा ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। लॉकडाउन के दौरान इंदुजा ने प्लस साइज मॉडलिंग की और इसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया। उन्होंने बताया - ''केरल में प्लस साइज मॉडलिंग करना आसान नहीं है। लेकिन मैंने मॉडलिंग को अपना प्रोफेशन चुन लिया था। मैं अपनी मेहनत के बल पर प्लस साइज महिलाओं के आत्मविश्वास को लौटाना चाहती हूं। जो महिलाएं बॉडी शेमिंग की वजह से रिजेक्ट कर दी जाती हैं, मैं उन सभी के लिए प्रेरणा हूं''। इंदुजा फोटोग्राफर्स और मेकअप आर्टिस्ट के लिए मॉडलिंग असाइनमेंट करती हैं। वे अब तक दो मलयाली फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। इंदुजा को उन लोगों से शिकायत है जो उनके मोटापे का मजाक उड़ाते हैं। वे कहती हैं- ''मेरे परिवार में ...