Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:20PM

दिवाली पर शिल्पा ने शेयर की पोहा लड्‌डू की रेसिपी, लो कैलोरी ये डिश आपका वेट भी मेंटन रखेगी

Image
इस दिवाली सबसे ज्यादा जिस बात पर ध्यान दिया जा रहा है, वो है कोरोना काल के बीच आपकी सेहत। इस लिहाज से खाने के कई ऐसे ऑप्शंस पेश किए जा रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हैं। ऐसे ही हेल्दी रेसिपी दिवाली पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर की है। इस त्योहार घर में बनने वाले ट्रेडिशनल लड्‌डू के बजाय पोहा लड्‌डू स्वास्थ्य के नजरिये से ज्यादा फायदेमंद हैं। शिल्पा के अनुसार, ''इस साल दिवाली पर हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालना करना है, मास्क और सैनिटाइजिंग प्रोटोकॉल के साथ दिवाली सेलिब्रेट करना है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप स्वादिष्ट लड्‌डू न खाएं। आपके लिए पेश है पोहा लड्‌डू। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा है। यह ग्लूटेन फ्री है। इसे बनाने में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल भी नहीं किया गया है। ये मेरी तरफ से आप सभी लोगों के लिए दिवाली गिफ्ट है''। पोहा लड्‌डू बनाने के लिए शिल्पा ने पोहे को हल्का ब्राउन होने तक सेंक लिया। फिर इसमें सिका हुआ खोपरा, गुड़, किशमिश, बादाम, अलसी और घी मिलाया। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर लड्‌डू ...

ज्यादा झगड़ों को कारण पार्टनर और आपके बीच आ रही है दूरियां तो ये 4 टिप्स आएंगी काम

Image
दो प्यार करने वालों के बीच भी कुछ कारणों से फासले आने लगते हैं। कई बार नोक-झोंक बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ टिप्स आपकी मदद करेंगी। 1. समर्पण का भाव : समर्पण का मतलब अपने अहंकार का त्याग करना, जिसके समक्ष समर्पण किया है उसे कमियों के साथ स्वीकार करें। इससे पता चलता है कि आप एक-दूसरे को कितनी अहमियत देते हैं। समर्पण का मतलब यह भी नहीं कि आप उनके गलत व्यवहार को सहन करें। 2. भूलना सीखें : छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ गुस्सा होने की जरूरत नहीं है, बल्कि छोटी बातों को भूलना सीखें। एक बार का गुस्सा और एक बार की हंसी आपके व्यवहार में बड़ा परिवर्तन लाते हैं। हंसी और मजाक से रिश्ते में हल्कापन महसूस होता है और समय के साथ मजबूती आती है। 3. अनबन नहीं : अपने रिश्ते में आई अनबन या किसी तरह की बात दूसरों के सामने न लाएं, इससे प्यार में दरार गहरी हो सकती है। इससे रिश्ते पर निगेटिव असर पड़ सकता है। झगड़े की वजह से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। आप जो चाहते हैं, झगड़े के दो शब्द वैसा होने से रोक देते हैं। 4. बुरे टाइम का साथ: जिंदगी में अच्छे-बुरे दिन तो आते-जाते ही रहते हैं। इसका मतलब यह नहीं क...