Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:50PM

गोल्ड मेडल स्कल्पटर आर्टिस्ट हैं दिल्ली की मीता सुरैया, लोगों को ऑनलाइन सीखा रहीं गणेशजी की मूर्तियां बनाना

Image
गणेश चतुर्थी का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। उनकी प्रतिमा को खरीदने के लिए कई दुकानों पर घूमना या श्री गणेश के आगमन की घर में कई तैयारियां करना तो हर साल होता है। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने सभी त्योहारों का मजा कम किया है जिसमें से गणेश चतुर्थी भी एक है। ऐसे मुश्किल हालातों में भी गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन को बनाए रखने का काम मीता सुरैया अपने प्रयासों से कर रही हैं। गुड़गांव की रहने वाली मीता एक गोल्ड मेडलिस्ट स्कल्पटर आर्टिस्ट हैं। कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मीता ने एक क्ले किट बनाई है जिसकी मदद से आप घर में गणेश जी की सुंदर प्रतिमा बना सकते हैं। दिल्ली की रहने वाली मीता पिछले 11 सालों से गणेश भगवान की सुंदर प्रतिमा बना रही हैं। वे कहती हैं मिट्‌टी से बनी मूर्तियां ईको फ्रेंडली होने के साथ ही श्रीगणेश को सम्मान देने का सही तरीका भी है। वैसे भी हर साल गणेश विसर्जन के समय कई क्लिंटल प्लास्टर ऑफ पेरिस समुद्र के किनारे फेंक दिया जाता है। इससे जल प्रदूषण बढ़ता है। हर साल जब सुरैया ऑर्डर लेकर गणेश जी की प्रतिमा बनाती हैं तो वे लोगों को इस...

जापान के डिजाइनर हारुकी नाकामुरा 17 वीं शताब्दी के आर्ट वर्क काराकुरी से जरिये बनाते हैं पेपर के खिलौने, ओरिगेमी तकनीक से बयां करते हैं अपनी क्रिएटिविटी

Image
जापानीडिजाइनर हारुकी नाकामुरा ने अपने आर्टवर्क के जरिये पेपर क्राफ्ट को जिंदा रखने की कोशिश की है। अपने पेपर क्राफ्ट के शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने पेपर इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उन्होंने पेपर के माध्यम से हिलने-डुलने वाले क्रिएचर्स और डॉल्स बनाकर बच्चों को एक बार फिर पेपरक्राफ्ट की ओर आकर्षित किया है। रंग-बिरंगे पेपर को ग्लू से चिपकाकर और अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर वे कभी कार्टून तो कभी कठपुतली बनाकर बच्चों को गुदगुदाते हैं। हारुकी कहते हैं जब तक आप खुद इन क्रिएशन के साथ टाइम नहीं बिताएंगे तब तक इस आर्ट को पूरी तरह समझ पाना आपके लिए मुश्किल होगा। उनका ये फन गेम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी आकर्षित करता है। समझ के जरिये खास बनाया नाकामुरा ने तरह-तरह के पेपर क्राफ्ट को अपनी क्रिएटिविटी और समझ के जरिये खास बनाने का प्रयास किया है। वे इस आर्ट को लोगों के सामने लाने में 2000 से उस वक्त जुड़े जब उन्होंने ''पेपर क्राफ्ट टेकनिक्स इनसाइक्लोपिडिया'' पढ़ी। पेपर क्राफ्ट में उनकी योग्यता को बढ़ाने में इस किताब ने खास योगदान दिया। काराकुरी को बनाया माध्यम हारुकी मेकेन...