Posts

Showing posts with the label 2021 at 02:29PM

मिस इंटरनेशनल ट्रांस 2021 में भारत को रिप्रजेंट करेंगी आर्ची सिंह, वे ट्रांसजेंडर्स के प्रति लोगों को जागरूक कर उन्हें सम्मान दिलाने की कोशिश कर रही हैं

Image
ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस इंटरनेशनल ट्रांस 2021 का आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया से इस प्रतियोगिता में अपनी जीत हासिल करने के लिए ट्रांसवुमन जुट गई हैं। इस कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रजेंट करने के लिए दिल्ली में रहने वाली 22 साल की आर्ची सिंह का नाम फाइनल हुआ है। वे कोलंबिया में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी। 17 साल की उम्र में जब आर्ची को अपने ट्रांसजेंडर होने का पता चला तो उनके परिवार ने उन्हें सपोर्ट दिया। आर्ची ने बताया कि मॉडलिंग शुरू करने से पहले वे सोशल वर्क करती थीं। वे लोगों को ट्रांसजेंडर्स की वास्तविकता बताकर उन्हें सम्मान दिलाने का प्रयास करती थी। मॉडलिंग को वे अपने इस जागरूकता अभियान के लिए सबसे अच्छा मंच मानती हैं। इस क्षेत्र ने उनके काम को आसान बनाया है। मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के बाद बाद आर्ची ने जेंडर रीएसाइंगमेंट सर्जरी कराई। उन्होंने यहां से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। इस सर्जरी के बाद भी ऐसे कई अवसर आए जब उनके साथ भेदभाव हुआ। इसी वजह से उन्हें कई बार मॉडलिंग का चांस नहीं मिला। कुछ मॉडलिंग एजेंसी ने उन्हें इसलिए नहीं लिया क्योंकि उनका मानना ...