Posts

Showing posts with the label 1733 November 24

हाइजीन का ख्याल रखते हुए बार-बार हाथ धोने से ड्राई हो गई है हाथों की स्किन, इन 5 तरीकों से बनाएं इसे सॉफ्ट

Image
कोरोना काल के चलते बार-बार हाथ धोना आपकी जरूरत है। लेकिन इस वजह से अगर हाथों की स्किन ड्राई हो गई है तो यहां बताए जा रहे ये पांच टिप्स आपके हाथों की स्किन को मुलायम बनाने में मदद करेंगे। इसे अप्लाय करने के कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 1. ग्लिसरीन में गुलाब जल और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से नमी बनी रहती है। हफ्ते मे तीन बार इस टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को मुलायम रख सकते हैं। 2. कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। रोज़ाना ऐसा करने पर कुछ ही वक्त में आपको फायदा नजर आएगा। 3. पका हुआ केला मैश करके उसमें शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। इसे हाथों पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें। 4. एलोवेरा जैल अपने हाथों पर लगाएं और कुछ समय बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इससे स्किन की सॉफ्टनेस तो बढ़ती ही है, साथ ही कालापन भी दूर होता है। 5. दो छोटे चम्मच मलाई में एक छोटा चम्मच दूध और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और...

ओडिशा की आदिवासी महिलाएं टसर सिल्क साड़ी बुनकर बनीं आत्मनिर्भर, फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन मिल रहीं इनकी बनाई साड़ियां

Image
जब एक खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट वाली लाइट वेट टसर सिल्क साड़ी फ्लिपकार्ड पर तीन दिन के अंदर ही बिक गई तो ओडिशा के कोंझर राज्य की महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये साड़ी बागमुंडा टसर सिल्क पार्क में उन महिलाओं द्वारा बुनी गई थी जिन्हें इसे बुनना सीखे हुए एक साल ही हुआ है। आज यहां लगभग 200 आदिवासी महिलाएं न सिर्फ सिल्क के धागे बुन रही हैं, बल्कि साड़ी पर प्रिंटिंग और पेंटिंग जैसे काम भी कर रही हैं। भारत में इस तरह के काम की शुरुआत उन आदिवासी महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिन्हें इससे रोजगार मिला है। वैसे भी कोंझर की महिलाएं पारंपरिक रूप से टसर की खेती करती हैं। 2017 में जब राज्य सरकार ने टसर को बड़े पैमाने पर प्रमोट किया तो इन महिलाओं की किस्मत जाग उठी। इसके तहत सरकार ने यहां के हर परिवार को टसर की खेती के लिए एक हेक्टेयर जमीन दी। जब कोकून का उत्पादन बढ़ा तो पिछले साल सरकार ने बागमुंडा टसर सिल्क पार्क की स्थापना की जिसका लक्ष्य टसर की खेती करने वालों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सिल्क पार्क में काम करने वाली महिलाओं को रॉ सिल्क से साड़ी, कपड़ा और अन्य प्रोडक्ट्स बनाने की ट्र...

हंगरी के लास्जलो रिमोकी ने बनाए चॉकलेटी सांता, व्हाइट मार्जिपन से बनाई मास्क की पट्‌टी और आइसिंग से रिबन तैयार की

Image
क्रिसमस के लिए बाजार सजने लगे हैं। हंगरी में इस साल चॉकलेट के सांता आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कोरोना को देखते हुए सांता को मास्क पहना दिए गए हैं। इन्हें बनाने वाले लास्जलो रिमोकी बताते हैं - वह राजधानी बुडापेस्ट से करीब 70 किमी दूर लाजोस्मिज्से इलाके में रहते हैं। आजकल लोग दुकान नहीं आ रहे हैं। इसलिए वे ज्यादातर सामान ऑनलाइन बेच रहे हैं। वह चॉकलेट के 50 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक के सांता बना रहे हैं। 50 ग्राम के सांता की कीमत करीब 122 रुपए है। यह आर्टिस्ट लोगों के ऑर्डर के मुताबिक चॉकलेट वाले सांता की डिजाइन बदल देते हैं। इस सांता को ग्लूटेन फ्री इटेलियन चॉकलेट से बनाया जा रहा है। वे एक दिन में करीब 100 सांता बनाते हैं। इस सांता के लिए वे व्हाइट मार्जिपन की स्ट्रीप्स से मास्क तैयार करते हैं। इसकी रिबन आइसिंग से बनाई जाती है। लास्जलो रिमोकी ने कुछ बिना मास्क पहने सांता भी बनाए थे। लेकिन लोगों की डिमांड पर उन्होंने इसे भी मास्क पहना दिए। वे कहते हैं इस वक्त महामारी के दौर में सभी कस्टमर मास्क पहने सांता ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लास्जलो की गर्लफ्रेंड उनके इस काम में मदद करती हैं।...

अमेरिका की टायरा पैटरसन ने बेगुनाह होते हुए 23 साल जेल में गुजारे, अब आर्ट स्कूल ने दी मानद उपाधि

Image
अमेरिका में 23 साल जेल में गुजारने के बाद टायरा पैटरसन नाम की महिला की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है। 45 साल की टायरा के अनुसार वह निर्दोष थीं। सजा पूरी करने के बाद वह तीन साल पहले जेल से बाहर आई है। अब अपनी बेगुनाही साबित करने के साथ ही वह विधिक मामलों में सलाह दे रही हैं और लोगों को जागरूक कर रही हैं। हाल ही में सिनसिनाटी के एक आर्ट स्कूल ने टायरा को कला में मानद उपाधि से सम्मानित किया है। टायरा जब 19 साल की थी, तब उनके पड़ोस में एक अपार्टमेंट में हुई चोरी और हत्या के मामले में उन्हें मुजरिम करार दिया गया था। टायरा कहती हैं कि बेघर होने की वजह से 11 साल की उम्र में उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा था। वह जब जेल में पहुंची, तो जिंदगी से निराश थीं। उन्हें लिखना-पढ़ना तक नहीं आता था। लेकिन फिर उन्होंने जेल में ही पढ़ाई शुरू कर दी। जेल में चित्रकारी सीखी और पेंटिंग्स भी बनाई। वह कहती हैं कि खुद को व्यस्त रखकर ही वह मानसिक रूप से मजबूत रह सकीं। जेल में रहते हुए वह अधिकृत जीईडी प्रशिक्षक (जनरल एजुकेशन डेवलपमेंट) बनीं और पैरालीगल मामलों का प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टीम इंजीनियर का...

पनीर की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो पनीर जालफ्रेजी बनाएं, इसका डिफरेंट टेस्ट सबको पसंद आएगा

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today If you are bored after eating the same cheese of cheese, then make Paneer Jalfraji, everyone will like its different test at home. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l7lYil https://ift.tt/3fu4JGM