शेफ रेणू दलाल से जानें पोटैटो पिंचोस बनाने का आसान तरीका, इसे टूथ पिक लगाकर सर्विंग डिश में सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें
महामारी के बीच बाहर का खाना खाने के बजाय आप तरह-तरह की डिश घर में ही बनाकर खा सकते हैं। घर में आसानी से बनने वाली ऐसी ही डिश बता रही हैं शेफ रेणू दलाल। रेणू स्वर्गीय शेफ और कुक बुक लेखक तरला दलाल की बेटी हैं। रेणू ने अब तक दो कुक बुक भी लिखी हैं। उनकी पहली किताब का नाम 'मॉडर्न वेजिटेरियन रेसिपी' और दूसरी किताब का नाम 'सिंपल और डेलिशियस वेजिटेरियन रेसिपी' है। रेणू बता रही हैं पोटैटो पिंचोस बनाने की आसान रेसिपी। इस डिश में इस्तेमाल होने वाले मसाले आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगे। पोटैटो पिंचोस बनाने का तरीका इंग्रीडिएट्स पोटैटो के लिए : बेबी पोटैटो - 250 ग्राम बटर - 1/2 बड़ा चम्मच ताजा सोया (dill)- 1 छोटा चम्मच, कटा हुआ नमक- स्वादानुसार टोमैटो सॉस के लिए : टमाटर - 5 प्याज - आधी, कटी हुई ओरेगेनो पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच ऑलिव ऑइल - 1/2 बड़ा चम्मच शकर - 2 छोटे चम्मच नमक - स्वादानुसार लाल मिर्च का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस के लिए : - एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें टमाटर उबालें। इसका छिलका निकालें और टुकड़ों में काट लें। - टमाटर को मिक्सर में ब्लेंड करे...