शेफ रेणू दलाल से जानें पोटैटो पिंचोस बनाने का आसान तरीका, इसे टूथ पिक लगाकर सर्विंग डिश में सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें
महामारी के बीच बाहर का खाना खाने के बजाय आप तरह-तरह की डिश घर में ही बनाकर खा सकते हैं। घर में आसानी से बनने वाली ऐसी ही डिश बता रही हैं शेफ रेणू दलाल। रेणू स्वर्गीय शेफ और कुक बुक लेखक तरला दलाल की बेटी हैं। रेणू ने अब तक दो कुक बुक भी लिखी हैं। उनकी पहली किताब का नाम 'मॉडर्न वेजिटेरियन रेसिपी' और दूसरी किताब का नाम 'सिंपल और डेलिशियस वेजिटेरियन रेसिपी' है। रेणू बता रही हैं पोटैटो पिंचोस बनाने की आसान रेसिपी। इस डिश में इस्तेमाल होने वाले मसाले आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगे।

पोटैटो पिंचोस बनाने का तरीका
इंग्रीडिएट्स
पोटैटो के लिए :
बेबी पोटैटो - 250 ग्राम
बटर - 1/2 बड़ा चम्मच
ताजा सोया (dill)- 1 छोटा चम्मच, कटा हुआ
नमक- स्वादानुसार
टोमैटो सॉस के लिए :
टमाटर - 5
प्याज - आधी, कटी हुई
ओरेगेनो पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
ऑलिव ऑइल - 1/2 बड़ा चम्मच
शकर - 2 छोटे चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
टोमैटो सॉस के लिए :
- एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें टमाटर उबालें। इसका छिलका निकालें और टुकड़ों में काट लें।
- टमाटर को मिक्सर में ब्लेंड करें और टमाटर प्यूरी बनाएं।
- इस प्यूरी को छलनी से छान लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लाल मिर्च का पेस्ट और ओरेगेनो पाउडर डालकर आधा मिनट तक चम्मच से हिलाएं।
- इसमें प्याज डालकर 1 मिनट के लिए भूनें।
- अब टमाटर की प्यूरी डालें और 8 से 10 मिनट तक पकने दें। इसमें स्वादअनुसार शकर और नमक मिलाएं।
पोटैटो के लिए :
- एक पैन में पानी गर्म करें। इसमें बेबी पोटैटो डालकर उबालें।
- बेबी पोटैटो को पैन से निकालकर छिल लें। इसके हर टुकड़े को बीच में से काटें।
बनाने की विधि :
- एक नॉन स्टिक फ्राय पैन को मध्यम आंच पर रखें। इसमें बटर, नमक और सोया डालें। अब बेबी पोटैटो डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं। इसमें टोमैटो सॉस डालें और एक मिनट तक पका लें। पैन को आंच से उतारें और गर्मागर्म सब्जी सर्व करें।
सर्व करने का तरीका :
हर बेबी पोटैटो पर टूथ पिक लगाएं और इसे सर्विंग डिश में रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Riz3h
https://ift.tt/3n4OlPC
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com