Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:18PM

उत्तरप्रदेश में दूल्हे ने अस्पताल में बीमार दुल्हन से किया विवाह, सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा इसे कहते हैं 'सच्चा प्यार'

Image
यूपी में रहने वाली आरती शादी के एक दिन पहले छत से गिर गई। उसकी रीढ़ की हड्‌डी में चोट आई। आरती के दूल्हे का नाम अवधेश है। अवधेश ने कहा जो हमारे साथ हुआ, वह हमारी किस्मत है। अवधेश ने डॉक्टर से परमिशन ली और हॉस्पिटल में ही आरती से शादी की। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। आरती का इलाज कर रहे डॉ. सचिन सिंह ने बताया कि आरती की रीढ़ की हड्‌डी में चोट आई है। फिलहाल वह अपना पैर भी नहीं हिला सकती। इसलिए हमने अस्पताल में ही अवधेश को आरती के साथ शादी करने की इजाजत दी। दुल्हन ने कहा- ''मेरी इस हालत को देखकर मैं डर गई थी लेकिन मेरे पति ने मुझे हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि अगर मैं कभी ठीक नहीं हुई और इसी हालत में बिस्तर पर रही, तब भी वे हमेशा मेरा साथ देंगे''। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही कई लोगों ने अवधेश की तारीफ की, वहीं लोग आरती के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'इसे कहते हैं सच्चा प्यार'। दूसरे यूजर ने लिखा - ''ये गुण बहुत कम लड़कों में देखने को मिलता है। उस माता-पिता की तारीफ करना चाहिए जिसने अवधेश को जन्म दिया'...

7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी डॉ. प्रतीक्षा वाल्देकर करती रहीं दूसरों की सेवा, फर्ज की खातिर जान गंवाकर कोरोना वॉरियर बनी यह महिला

Image
कोरोना काल में आपको दुखी करने वाली जो घटनाएं सामने आई है, उन्हीं में से एक डॉ. प्रतीक्षा की मौत भी है । 32 वर्ष की डॉ. प्रतीक्षा वाल्देकर (MBBS,MD) सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान अमरावती के इरविन हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहीं थीं। वे इस हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग मे कार्यरत थीं। पिछले दिनों प्रतीक्षा अस्पताल में मरीजों की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमित हुईं। उनका शुरुआती उपचार इस अस्पताल में किया गया और हालत बिगड़ने पर उन्हें नागपुर शिफ्ट किया गया। पिछले 10 दिनों से उनकी हालत नाजुक थी जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन भी लगाना पड़ा। उपचार के दौरान पांच दिन पहले प्रतीक्षा के बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। 20 तारीख की रात को प्रतीक्षा भी इस दुनिया में नहीं रहीं। प्रतीक्षा ने नागपुर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। प्रतीक्षा की मौत से हेल्थ डिपार्टमेंट में हंगामा मच गया। एक ट्विटर यूजर ने जब प्रतीक्षा की मौत से जुड़ी खबर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये शेयर की तो लोगों ने उसकी मौत के लिए अमरावती के उस अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया जहां वे सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम कर रहीं थीं। Downl...

अरुणाचल प्रदेश में गुरुंग मीना ने पहली 'स्ट्रीट लायब्रेरी' की शुरुआत की, वे चाहती हैं उनकी कोशिश से युवाओं को अच्छी किताबें पढ़ने का मौका मिले

Image
अरुणाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की मीना गुरुंग ने रीडर्स के लिए 'स्ट्रीट लायब्रेरी' की शुरुआत की है। उन्होंने यहां रीडर्स के बैठकर पढ़ने का इंतजाम भी किया। मीना गुरुंग एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वे कहती हैं - ''इस स्ट्रीट लाइब्रेरी को शुरू हुए सिर्फ 10 दिन हुए हैं और पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है''। मीना ने इस लायब्रेरी की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के पापम पारे राज्य के निर्जुली कस्बे में की है। मीना को इस बात की खुशी है कि यहां दस दिन से बिना किसी ताले के बावजूद किताबें चोरी नहीं हुई हैं। उन्हें इस बात की भी कभी फिक्र नहीं होती है कि इस लायब्रेरी से किताबें चोरी हो भी सकती हैं। मीना कहती हैं ''अगर कभी ये किताबें चोरी हो भी जाएं तो मुझे खुशी होगी क्योंकि जो भी इसे चुराकर ले जाएगा, वो इसका इस्तेमाल पढ़ने के लिए ही करेगा''। मीना को मिजोरम की 'मिनी वे साइड लायब्रेरी' से अपनी स्ट्रीट लायब्रेरी की प्रेरणा मिली। मीना के एक दोस्त दीवांग होसाई ने इंग्लिश ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया है। मीना ने अपने इसी दोस्त के साथ मिलकर इस...

ओडिसी डांसर महिमा खानुम ने नृत्य मुद्राओं द्वारा कोविड-19 से बचने का दिया संदेश, सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

Image
पिछले कुछ महीनों के दौरान लॉकडाउन में रहते हुए ऐसे कई लोग हैं जिन्होंनेअपनी कला को निखारने और इसे माध्यम बनाकर अपने जज्बात बयां करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दिल की बात कहने में हर उम्र के लोग सामने आए। इसी बीच ओडिसी डांस टीचर और कोरियोग्राफर महिमा खानुम ने कोविड-19 में सुरक्षा के उपाय अपनाने के लिए नृत्य की विभिन्न मुद्राओं को माध्यम बनाया। महिमा ने नृत्य के बल पर पारंपरिक ओडिसी डांस की मुद्राओं से कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें को बखूबी समझाया है। डांस एक सुंदर भाषा है महिमा का मानना है कि कोविड-19 के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में ओडिसी नृत्यकारगरतरीका हो सकता है। इससेपर्यावरण बचाने और महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर मुद्दों को भी आसानी से समझाया जा सकता है। उनके अनुसारडांस एक सुंदर भाषा है जिसमें विभिन्न मुद्राओं का उपयोग अपनी बात कहने के लिए किया जाता है। कोरोना काल में इन्हीं मुद्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया वीडियो बहुत पसंद किया गया। महिमा ने अपनी नृत्य शैली से दुनिया को देखने के नजरिये को बखूबी बयां कि...