Posts

Showing posts with the label 2020 at 10:17PM

आसानी से घर में बनाना सीखें ब्रेड, इसे ओवन के अलावा गहरे बर्तन में भी बनाया जा सकता है

Image
आपने मार्केट में मिलने वाली ब्रेड तो हमेशा खाई है। लेकिन जब वक्त मिले तो एक बार घर में ब्रेड बनाकर देखें। अगर आपके घर में ओवन है तो ब्रेड को आसानी से बना सकते हैं। वैसे इसे गहरे बर्तन में भी बनाया जा सकता है। लेकिन ओवन में ये बेहतर तरीक़े से फूलती है। इसे सादी भी बना सकते हैं और मसालेदार भी। ब्रेड बनाने में समय भी कम लगता है। अगर आप फलों से बनी ब्रेड खाना पसंद करते हैं तो एक बार बनाना, सेब, पपीता या आम से बनी ब्रेड ट्राय करें। ब्रेड बनने के बाद जब इसे ओवन से बाहर निकालें तो एकदम से काटने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसा करने से ब्रेड का अंदरूनी भाग नर्म ही रहेगा। इसे 30-60 मिनट तक सेट होने दें। उसके बाद काटें। ब्रेड बनाने का तरीका : - बाउल में 1 कप दूध, 2 छोटे चम्मच यीस्ट, 1 छोटा चम्मच नमक, 2 छोटे चम्मच शक्कर डालकर अच्छी तरह से तब तक मिलाएं जब तक यीस्ट दूध में अच्छी तरह से न मिल जाए। - एक बड़े बाउल में 2 कप मैदा, 50 ग्राम मक्खन, 2 बड़े चम्मच सफ़ेद तिल, 1 छोटा चम्मच जीरा मिलाएं। अब एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स डालकर हिला लें। - इसमें यीस्ट का मिश्रण थोड़ा-थोड़...