घर में लें आइस्क्रीम का मजा, बनाकर देखें चोकोबार, मटकी और मैंगो आइसक्रीम
गर्मियां बस जाने को हैं। इस बार गर्मी का मौसमलॉकडाउन में ही बीत गया।फल तो मिले, लेकिन आइसक्रीम का उतना मज़ा नहींले पाए। आपके दिल में भी अगर ये ख़्याल आया है, तो फिक्र मत कीजिए। अब भी देर नहीं हुई है।घर पर ही हर चीज़ बना रहे हैं, तो आइसक्रीम के नए अंदाज़ भी आज़माकर देखें। वैसे भीआइसक्रीम से दूरी मुश्किल है। टेस्टी चोकोबार आइसक्रीम क्या चाहिए... दूध- 2 कप, दूध पाउडर- 2 बड़े चम्मच, शक्कर- 2 बड़े चम्मच, कॉर्नस्टार्च- 1 बड़ा चम्मच, चॉकलेट बार- 200 ग्राम। ऐसे बनाएं... पैन में दो कप दूध डालकर चम्मच से चलाते हुए उबालें। इसमें दूध पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर शक्कर डालकर चम्मच से चलाते हुए पकाएं। अलग से एक कटोरी में कॉर्नस्टार्च और बचा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे उबलते हुए दूध में डालें और लगातार चलाते हुए मिलाएं।दूध को आंच से उतार लें और चम्मच से तब तक चलाते रहें, जब तक दूध ठंडा ना हो जाए। दूध को आइसक्रीम मोल्ड में भरें।अब मोल्ड के मुताबिक़ एक डिस्पोज़ेबल कागज़ की प्लेट लें और हर मोल्ड के खांचे की दूरी के अनुसार इसमें छेद करें ताकि आइसक्रीम स्टिक इसमें फंसा सकें।अब इस प्लेट को...