Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:44PM

85 साल की उम्र में टेक सेवी ट्यूबर बनीं शांता पिल्लई, लोगों ने नाम दिया स्वैग वाली दादी

Image
इसी साल अगस्त में शांता पिल्लई ने अपने चैनल 'टेकिफाई एट 85' की शुरुआत की। शांता को सीखने का शौक है। उनका सपना था कि वे सबसे उम्रदराज यू ट्यूबर बनें। वे कहती हैं मैं नई चीजें सीखना चाहती हूं और हमारे आसपास होने वाली हर घटना के बारे में अपडेट होना चाहती हैं। मैं अपने अनुभव को दूसरों के साथ शेयर करना चाहती हूं ताकि वे भी नई टेक्नोलॉजी सीखने की कोशिश करें। सोशल मीडिया पर लोग इनकी लर्निंग स्किल की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने अपने पहले वीडियो से ही लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। शांता के वीडियो बुजुर्गों के साथ ही यूथ के बीच भी पॉपुलर हैं। इस वीडियो में उन्होंने क्रेडिट कार्ड के साइज वाले फॉक्स अनबॉक्सिंग को बताया। इसे किस तरह यूज कर सकते हैं और यह कितनी आसानी से हैंडल किया जा सकता है, इस बारे में शांता के वीडियो को देखकर समझा जा सकता है। यूजर्स उन्हें ज्यादा से ज्यादा वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वे चाहते हैं शांता के वीडियो को पॉपुलेरिटी मिले। बढ़ती उम्र में इस महिला का जोश यकीनन तारीफ के काबिल है। यह भी पढ़ें : दीवाली से जागी उम्मीद:अगरतला की 25 महिलाएं मोमबत्ती...

पॉवर ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत, नाश्ते में किन 5 चीजों से मिलेगी ताकत, बता रही हैं नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. उषा किरण सिसोदिया

Image
पावर ब्रेकफास्ट की जरूरत जितनी वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को है, उतनी ही उन महिलाओं को भी होती है जो दिनभर घर का काम करती हैं। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को भी अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए पावर ब्रेकफास्ट करना चाहिए। क्या होता है पावर ब्रेकफास्ट इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर चीजें होती हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। कोरोना काल में इस तरह का नाश्ता आपकी इम्यूनिटी बनाए रखने में भी मदद करेगा। क्या कहती है रिसर्च हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के रिसर्चर्स ये मानते हैं कि नाश्ते में प्रोटीन, धीरे-धीरे डाजेस्ट होने वाला कार्बोहाइड्रेट, फल या सब्जियां मॉर्निंग मिक्स के लिए बेहतर हैं। जब हम सोते हैं तो डाइजेशन की प्रोसेस तेज होती है। सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत करने के लिए हमें ऐसा नाश्ता करना चाहिए जिससे बॉडी को एनर्जी मिले। हार्वर्ड एफिलिएटेड हॉस्पिटल, बोस्टन के न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ. डेविड एस लुडविग के अनुसार, साबुत अनाज के साथ वेजिटेबल ऑमलेट, ताजा फलों की टॉपिंग के साथ सेरेल्स और सोया मिल्क पावर ब्रेकफास्ट का हिस्सा हैं...