Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:16PM

55 साल की नर्स मुदगली तिर्की छत्तीसगढ़ के गांव में लोगो को मुफ्त देती हैं जरूरी सामान, मदद के लिए पार करती हैं जंगली जानवरों से भरा रास्ता

Image
कोरोना वायरस के प्रकोप से परेशान कई लोगों ने इंफेक्शन के डर से अपनों से भी दूरी बना रखी है। ऐसे में अगर कोई जंगली जानवरों से भरे दुर्गम इलाके में जाकर गांव वालों की सेवा करें तो उसे मसीहा ही कहा जाएगा। 55 साल की नर्स मुदगलीतिर्कीपिछले एक दशक से ज्यादा समय से छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सूर गांव के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। वह इस इलाके में गांव वालों को दवा सहित जरूरत की सारी चीजें देने में जी जान से जुटी हुई हैं।मुदगली सूर गांव में एक हफ्ते में दो बार जाती हैं। गांव वालों को जरूरत हो तो वे इससे ज्यादा बार भी यहां जाकर उनकी मदद के लिए तैयार रहती हैं। हालांकि इस इलाके में जाना खतरे से खाली नहीं है। लेकिन फिर भी वे अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करती हैं ताकि गांव वालों की दिक्कतें दूर हो सकें। मुदगलीकहती हैंये यात्रा मेरे लिए अकेले करना मुश्किल है। इसलिए मैं पास के पुरुष कर्मचारियों से मदद करने के लिए कहती हूं। सूर गांव के लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। वे कहते हैं मुदगली हमारे लिए कई सामान बिना मांगे ही लेकर आती हैं। वह बच्चों के लिए दलिया और सूजी भी लाती है। गा...